Bulandshahr में कल सभी सरकारी ठेका शराब की दुकानें रहेंगी बंद, जिलाधिकारी ने जारी किया ये आदेश
देश भर में रंगों के त्योहार होली की धूम मची हुई है. इस त्योहार को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है.
- Rishabh Chhabra
- 13 Mar, 2025
देश भर में रंगों के त्योहार होली की धूम मची हुई है. इस त्योहार को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं बुलंदशहर में जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेश ने जाम के शौकीनों की हसरतों पर ताले लगा दिए है. होली हो और शराब का जाम ना छलके ऐसा तो हो नहीं सकता. इसलिए पहले ही शराबियों की ठेकों पर भीड़ जमा हो गई है.
होली, जुमा के दिन शराब की दुकानें रहेंगी बंद
दरअसल 14 मार्च को होली और जुमा की नमाज के चलते शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. वहीं डीएम के आदेश के बाद अब सभी शराब की दुकानों और ठेकों पर आबकारी विभाग की पैनी नजरें रहेंगी. होली वाले दिन शराब की हर दुकान पर शौकीनों को ताला लटका मिलेगा. सभी शहरों और गांवों में होली के पर्व पर 14 मार्च को शराब बिक्री पर रोक रहेगी. सभी देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, भांग की फुटकर बिक्री की दुकानें, प्रीमियम रिटेल वेंड और मॉडल शॉप, बार, सैन्य कैंटीन और अर्द्ध सैनिक कैंटीन अन्य दुकानें पूरी तरह से बंद होंगी. यानि कि होली के अवसर पर शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।
शराब के ठेकों पर लगी भारी भीड़
इस आदेश के जारी होते ही शराब की ठेको पर शौकीनों की भीड़ उमड़ पड़ी है. जाम के शौकीन ने अपना स्टॉक भरने की तैयारी कर ली है. जिससे कि कल ड्राई डे पर उन्हें कोई दिक्कत ना हो. वहीं होली वाले दिन बंद रहने वाली दुकानों के मालिकों को कोई मुआवजा भी नहीं मिलेगा. ये फैसला कानून-व्यवस्था को नियंत्रित रखने और होली के दौरान संभावित घटनाओं को रोकने को लेकर लिया गया है. आपको बता दें कि होली और रमजान का महीना में जुमा का दिन होने की वजह से एहतियात के तौर पर 14 मार्च को पूरे दिन शराब की दुकान बंद रहेंगी.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






