https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

HOLI 2025; देश भर में होली की धूम, हर जगह उड़ रहे रंग और गुलाल, पीएम और राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी बधाई

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Noida: होलिका दहन के बाद आज पूरे देश में रंगा का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही बच्चों से लेकर बुजुर्ग रंग खेलने लग गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। दिल्ली से लेकर बंगाल तक लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। कान्हा नगरी ब्रज की होली भी दुनियाभर में चर्चित है। वहीं, होली और जुमे की नमाज एक साथ होने से पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। संवेदनशील शहरों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है। गौतमबुद्ध नगर में भी होली के रंग में भंग न पड़े इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा कि रंगों के त्योहार होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हर्षोल्लास का यह त्योहार एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। यह त्योहार भारत की अनमोल सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। इस पावन अवसर पर आइए हम सब मिलकर मां भारती की सभी संतानों के जीवन में निरंतर प्रगति, समृद्धि और खुशियों के रंग भरने का संकल्प लें। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो ने भी होली की बधाई दी है। उन्होंने X पर लिखा है कि 'देश में रंग व गुलाल आदि का त्योहार होली की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। इसे परम्परागत तौर पर पूरे उमंगों के साथ शान्ति, आपसी भाईचारा व सौहार्द के साथ मनाएं'।
सीएम योगी ने दी रंगोत्सव की शुभकामनाएं
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति, पाण्डेयहाता, गोरखपुर द्वारा आयोजित भक्त प्रह्लाद जी की भव्य शोभायात्रा में सहभाग का सौभाग्य प्राप्त हुआ। दशकों से चली आ रही पाण्डेयहाता में होलिका दहन की यह परंपरा हमारी विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस उत्सव के साथ जुड़कर हम सभी को गौरव की अनुभूति होती है। आप सभी को रंगोत्सव की मंगलमय शुभकामनाएं!
देर रात हुआ होलिका दहन
बता दें कि सनातन धर्म में होली का त्योहार उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। इस साल दो दिन के इस उत्सव में पहले दिन यानी 13 मार्च की देर रात होलिका दहन किया गया। कुछ जगहों पर रात 12 बजे के बाद भी होलिका दहन किया गया। 

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *