https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

अलीगढ़ में ताबड़तोड़ फायरिंग; घर के पास खड़े युवक को तब तक गोली मारी, जब तक वह मर नहीं गया

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक को मौत की घाट उतारने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि शुक्रवार को दो बाइक पर चार लोग पहुंचे और अपने घर के पास खड़े एक युवक को गोली चलानी शुरू कर दी। हमलावर ने जब तक गोलियां मारी, जब तक युवक सांस थम नहीं गई है। युवक को सात गोलियां लगी हैं।
दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे हमलावर
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान हारिस उर्फ कट्टा के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार को करीब सुबह 3.15 बजे के आसपास हुई है। सीसीटीवी में दिख रहा कि हारिस अपने घर के पास सड़क पर एक अन्य व्यक्ति के साथ खड़ा था। तभी दो बाइक पर सवार होकर चार लोग आते हैं और तुरंत हारिस पर फायरिंग शुरू कर देते हैं। हारिस बचाने की कोशिश करता है, लेकिन तभी उसे एक गोली लग जाती है। एक बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति हारिस पर दो बार और गोली चलाता है, जिसके बाद वह गिर जाता है। जबकि हारिस के साथ मौजूद व्यक्ति भागने लगता है। पहला शूटर गिरे हुए हारिस पर एक और गोली चलाता है और फिर पर चढ़कर भाग जाता है। 
जमीन पर गिरने के बाद तीन गोलियां दागीं
इस बीच,  दूसरी बाइक का पीछे बैठा व्यक्ति उतरता है और गिरे हुए हारिस पर गोली चलाने की कोशिश करता है, तभी उसे पता चलता है कि वह बंदूक कोक करना भूल गया है। ऐसा करने के बाद वह हारिस पर तीन गोलियां चलाता है। इसके बाद  दोनों बाइक पर सवार होकर हमलावर निकल जाते हैं। वीडियो में दिखता है कि हारिस सड़क पर पड़ा हुआ है और एक व्यक्ति बाइक का पीछा करता है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि शुरुआती जांच में यह रंजिश का मामला लग रहा है। पुलिस हर एंगल से पड़ताल कर रही है। मृतक के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है। तेलीपाड़ा इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हमलावरों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हारिस का किसी से विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से उसे निशाना बनाया गया।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *