नोएडा में पानी डालने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, ग्रेनो में मारपीट और फायरिंग, 7 लोग हुए घायल

top-news
रन्हेरा गांव में मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पथराव और फायरिंग

Noida/Greater Noida: नोएडा के सेक्टर 126 थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में पानी डालने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा  हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। वहीं, एक युवक पर लाठी डंडों से हमला किया गया और कई बार  चाकू मारा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस जांच में जुटी।  पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के अंतर्गत एक ही जाति के दो पक्षों के मध्य सड़क पर पानी डालने के दौरान पानी के छीटे लगने के कारण विवाद हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों के लोगो के कुछ चोटें आयी है। एक युवक पर सब्जी काटने वाले चाकू के पीछे लगी लकड़ी के बट से चोट मारी गयी थी। थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


रन्हेरा गांव में मामूली खूनी संघर्ष
वहीं,ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र के रन्हेरा गांव में मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई, जिसमें 6 लोग घायल हो गए।व्यक्ति धर्मवीर सिंह को जांघ में गोली लगी है, जिन्हें कैलाश अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। पहले पक्ष के मनोज का कहना है कि वह अपने परिचित सीता शर्मा के घर जा रहा था। इस दौरान धर्मवीर सिंह और उनके बेटों ने उसे रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मनोज ने छिपकर अपने भाई विपिन को बुला लिया। ग्रामीणों की मध्यस्थता के बावजूद आरोपियों ने छत से पथराव और फायरिंग कर दी। जिसमें विपिन के सिर में चोट लगी। दूसरे पक्ष के ब्रजपाल का आरोप है कि नौ नामजद और चार अज्ञात लोग लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और तमंचा लेकर उनके घर में घुस आए। उन्होंने धर्मवीर सिंह को घसीटकर बाहर निकाला और मारपीट की। ब्रजपाल का भाई ग्रीस गंभीर रूप से घायल हुआ। ब्रजपाल और उसका भाई लाखन भी घायल हुए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *