ग्रेनो वेस्ट से गाजियाबाद जाना अब आसान, ट्रायल शुरू, इसी महीने होगा उद्घाटन

top-news
ग्रेटर नोएडा वेस्ट से अब रोजा जलालपुर और छपरौला आना जाना अब बेहद आसान हो जाएगा। दिल्ली हाबड़ा रेल मार्ग पर आरओबी बनकर तैयार हो गया है। किन इलाकों को इस रेलवे ओवर ब्रिज से फायदा मिलेगा, जानिए इस आर्टिकल में।

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रोजा जलालपुर और छपरौला के बीच दिल्ली हाबड़ा रेलवे मार्ग पर आरओबी बनकर तैयार हो गया है। बीते शुक्रवार से ही इस पर ट्रायल चल रहा है, जो आज यानि रविवार तक चलेगा। इस ट्रायल के दौरान अगर रेलवे ब्रिज पर कोई समस्या दिखी तो तत्काल दूर किया जाएगा। इस रेलवे ओवर ब्रिज को इसी महीने से शुरू किया जाएगा, ऐसा रेलवे विभाग का दावा है। इसके लिए रेलवे विभाग ने मुख्यालय को पत्र भेज दिया है। जिसके बाद ही इसके उद्घाटन के तारीख की घोषणा की जाएगी। 

रेलवे फाटक बना था आफत

अगर अभी आप गाजियाबाद से गौड़ सिटी की तरफ जाना चाहते हैं तो आपको तिगरी और शाहबेरी होकर ही जाना पड़ता है। रोजाना बड़ी संख्या में गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा की तरफ लोग इसी मार्ग से जाते हैं। रोजा जलालपुर की तरफ से भी वाहन छपरौला होकर निकलते हैं लेकिन रेलवे फाटक होने के चलते रोजाना घंटों तक वहां इंतजार करना पड़ता है। जिसके बाद छपरौला रेलवे फाटक को बंद करने के लिए ओवरब्रिज बनाने का फैसला लिया गया था। 

इस रूट पर सफर अब बनेगा आसान

आरओबी शुरू होने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गाजियाबाद के बीच सफर बेहद आसान हो जाएगा। रेलवे ब्रिज के चलते बिना जाम के लोग आ जा सकेंगे। इसका फायदा सिर्फ ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गाजियाबाद के निवासियों को ही नहीं मिलेगा, बल्कि मेरठ, सहारनपुर और जीटी रोड से होकर सिकंद्रबाद, बुलंदशहर आने जाने वालों को भी इसका फायदा मिलेगा। 

इतनी लागत से तैयार हुआ आरओबी

साल 2012-13 में फाटक को बंद करने के लिए आरओबी बनाने का फैसला हुआ। इस संबंध में भारतीय रेलवे और राज्य सरकार के बीच करार हुआ। साल 2019 में आरओबी का काम पूरा हो गया था लेकिन अप्रोच रोड़ का निर्माण पूरा नहीं हो पाया। अब पीडब्ल्यूडी ने अप्रोच रोड का निर्माण पूर करवा लिया। करीब 100 करोड़ की लागत से आरओबी का बनाया गया है। निर्माणकर्ता कंपनी के अफसरों के मुताबिक आरओबी करीब एक किलोमीटर लंबा है और दो लेन का है। फिलहाल रेल मार्ग पर बने रेलवे ओवरब्रिज बन जाने से लोगों का आवामगमन बेहद आसान हो जाएगा साथ ही जाम से भी लोगों को राहत मिल जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *