नोएडा में मुठभेड़; घरों और दुकानों में घुसकर चोरी करने वाले बदमाश को लगी पुलिस को गोली, तमंचा और मोबाइल बरामद

top-news
घायल पहचान पवन कुमार (28) निवासी ग्राम छपरौली सैक्टर 165 थाना एक्सप्रेसवे के रूप में हुई है।

Noida: नोएडा में एक बार फिर सेक्टर 142 थाना पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़ा गया बदमाश नोएडा एनसीआर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है, जिसके खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। 

जैन पार्क के पास हुई मुठभेड़

नोएडा पुलिस कमिश्रेट मीडिया सेल के अनुसार, थाना सेक्टर 142 पुलिस जैन पार्क के पास चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से एक व्यक्ति आते हुये दिखाई दिया, जिसे पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख व्यक्ति पुलिस पर फायर करते हुये वापस भागने लगा। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में बाइक सवार के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसकी पहचान पवन कुमार (28) निवासी ग्राम छपरौली सैक्टर 165 थाना एक्सप्रेसवे के रूप में हुई है। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, एक जिन्दा कारतूस, दो चोरी के मोबाईल बरामद हुए हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घरों और दुकानों में करता था चोरी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश घरों व दुकानों मे चोरी व मादक पदार्थ बेचता है। 15 मार्च को मेट्रो सेक्टर 143 के सामने स्क्रैब की दुकान के अन्दर से रात्रि में 02 मोबाईल फोन चोरी किया था। जिसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर 142 पर मुकदमा दर्ज है। बदमाश के खिलाफ गौतमुबद्ध नगर जिले के अलग-अलग थानों में 10 मुकदे दर्ज हैं।


कैटरीना ब्रांड शराब बेचते हुए तस्कर गिरफ्तार

वहीं, आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इसी के तहत आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान दबिश देकर थाना फेस 1 स्थित  सेक्टर 7 डी ब्लॉक पार्क के पास से मनीष तिवारी पुत्र अर्जुन तिवारी को पकड़ा है। जो कैटरीना देशी शराब ब्रांड के 40 पौवे धारिता 200एम एल देशी शराब की अवैध बिक्री कर रहा था। यह शराब उत्तर प्रदेश राज्य में बिक्री के लिए मान्य नहीं है। मनीष के विरुद्ध धारा 60 के अन्तर्गत थाना फेस 1  में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *