नोएडा में भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत

top-news
नोएडा के सेक्टर 63 थाना क्षेत्र के बहलोलपुर के पास की घटना

Noida: नोएडा में गुरुवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा होते ही हड़कंप मच गया। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल मौके पर पुलिस तैनात है और जांच कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर 63 क्षेत्र स्थित बहलोलपुर अंडरपास के नजदीक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार ट्रक के नीचे आ गया। जिससे ट्रक के पिछले पहिए के नीचे स्कूटी सवार युवक आ गया और कुचल गया। जिसकी वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल से चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक चालक को पकड़ने की कोशिश कर रही है। फिलहाल अभी तक मृतक की भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। वहीं, ट्रक को कब्जे में ले लिया है और यातायात चालू करवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *