दिल्ली NCR में कारों का टायर चुराने वाले बदमाशों और पुलिस में हुई मुठभेड़, गोली लगने से घायल, दो साथी भी गिरफ्तार

top-news
पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल दो को मौके से किया गया गिरफ्तार

Noida: नोएडा सेक्टर 39 थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कारों से टायर चुराने वाले गिरोह के 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि मौके से भाग रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। शातिर बदमाश नोएडा एनसीआर क्षेत्र में कारों के टायर करते हैं। पकड़े गए बदमाशों पर नोएडा, गाजियाबाद और  मुंबई में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, थाना सेक्टर 39 पुलिस द्वारा दादरी गुरुवार देर रात रोड शशि चौक कट पर बैरियर लगाकर सटीक सूचना पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी बौटेनिकल अन्डर पास की तरफ से एक सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी आती दिखाई दी । जिसे रुकने का इशारा किया गया लेकिन वह यूटर्न लेकर वापस दादरी रोड की तरफ जाने लगे। अपने आप को पुलिस से घिरता देख कार में सवार संदिग्ध बदमाशों ने सेक्टर 42 के जंगल की तरफ भागने का प्रयास करने लगे। इसी बीच कार से उतरकर पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया, जिसकी पहचान मोहम्मद इस्तियाक उर्फ साहिल निवासी साहिबाबाद गाजियाबाद की रूप में हुई है। इसके कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस व सफेद रंग की क्रेटा बरामद हुई है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ की घायल बदमाश पूर्व में भी थाना मोदीनगर, कौशाम्बी आदि से टायर चोरी की घटनाओं मे जेल जा चुका है। बरामद गाड़ी भी थाना सेक्टर 39 क्षेत्र से चोरी की थी, जिसका केस दर्ज है। 
जबकि अन्य 2 बदमाशों को पुलिस द्वारा कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान  मौहम्मद वाकिर उर्फ समीर निवासी शालीमार गार्डन गाजियाबाद और अब्दुल गनी उर्फ राजू निवासी ग्वालियार हाल पता नोएडा के रूप में हुई है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अब्दुल गनी उर्फ राजू व वाकिर उर्फ समीर के विरुद्ध मुम्बई व अन्य राज्यों में केस दर्ज हैं। जहां से इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *