Greater Noida में आबकारी और पुलिस विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई, मॉल का निरीक्षण कर दी ये चेतावनी

top-news
गौतम बुद्ध नगर में आबकारी टीम एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण अभियान चलाया गया।

गौतम बुद्ध नगर में आबकारी टीम एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण अभियान चलाया गया। ये अभियान आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर और पुलिस आयुक्त गौतम बुद्ध नगर के निर्देशन के तहत चलाया गया। 

गार्डन गैलेरिया मॉल में किया गया निरीक्षण 

इस निरीक्षण अभियान के दौरान आबकारी टीम एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गार्डन गैलेरिया मॉल के इवेंट बार रेस्टोरेंट, मेंडरियन कैफे,पंजाब ग्रिल ,वातावरण,ड्यूटी फ्री आदि का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही नियमानुसार संचालन को सुनिश्चित  किया गया। रेस्टोरेंट, बार संचालकों को उनके परिसर में अन्य प्रांत की शराब पाये जाने एंव बिना लाइसेंस शराब पिलाए जाने की स्थिति में नियमानुसार कार्यवाही किये जाने  की चेतावनी दी गई।

बता दें कि आबकारी विभाग और पुलिस द्वारा चलाया गया ये कोई पहला अभियान नहीं है। इससे पहले भी दोनों विभागों की टीमों द्वारा इस तरह की संयुक्त कार्रवाईयों को अंजाम दिया जा चुका है। जो कि लोगों और शहर की सुरक्षा को सुनिश्चित करती हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *