बिना अधिग्रहण जमीन की लीज डीड करने वाले ग्रेनो प्राधिकरण के पांच अफसर होंगे निलंबित

top-news
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शासन से की अनुमति, पटवारी गांव में जमीन आवंटन निरस्त होने का मामला

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बिना जमीन अधिग्रहण किए ही पटवारी गांव के आवंटियों को 9600 वर्गमीटर भूखंड का आवंटन और उसकी लीज डीड कर दी गई। इस मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पांच अधिकारियों के खिलाफ निलंबन अनुमति दे दी है। प्राधिकरण अब इस प्रक्रिया को जल्द पूरी करेगा।  ग्रेटर नोएडा में तैनात रहे विशेष कार्याधिकारी अरविंद देव, प्रबंधक प्रशासन प्रवीन सोलंकी, प्रबंधक वित्त प्रभाकर चतुर्वेदी, सहायक प्रबंधक वित्त शशांक चौधरी और डी. डी. मणी के खिलाफ जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। प्राधिकरण की रिपोर्ट पर तीन अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई कर दी गई है। प्रवीन सोलंकी, प्रभाकर चतुर्वेदी और शशांक चौधरी को निलंबित कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मामला और जांच की स्थिति
बता दें कि पटवारी गांव में वर्ष 2008 में अधिग्रहण शुरू हुआ था। इसमें आवंटियों को 96 मीटर वर्ग जमीन आवंटित कर दी गई, जबकि यह जमीन अभी भी ग्रामीणों के अधिकार क्षेत्र में है। इस मामले की जांच के बाद आवंटन को रद्द कर दिया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बिना जमीन अधिग्रहण के कई मामलों में लीज डीड करने की शिकायतें लंबित हैं। पटवारी गांव में ही 589 हेक्टेयर जमीन पर विवाद चल रहा है, जिसके कारण आवंटियों की जमीन पर कब्जा नहीं हो पाया है। उच्च न्यायालय में यह मामला लंबित है, और इसमें अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। अधिग्रहण विवाद को देखते हुए प्राधिकरण द्वारा कई आवंटन रद्द किए गए हैं। इस मामले में शासन ने सख्त रुख अपनाया है और अधिग्रहण प्रक्रिया की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आगे भी अन्य मामलों की जांच जारी रहेगी।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *