जिंदगी के साथ खिलावड़; फर्जी डॉक्टर कर रही थी अवैध अस्पताल में इलाज, महिला और प्रबंधक गिरफ्तार
- Shiv Kumar
- 24 Mar, 2025
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की दादरी थाना पुलिस ने फर्जी डॉक्टर और हॉस्पिटल के मालिक को गिरफ्तार किया है। दोनों मिलकर बिना डिग्री और रजिस्ट्रेशन के कृष्णा नाम का हॉस्पिटल चला रहे थे। फर्जी डॉक्टरों की लापरवाही के चलते कृष्णा हॉस्पिटल में डिलिवरी के दौरान गर्भवती महिला व बच्चे की मौत हुई थी। दो महीने जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
डिलीवरी के दौरान मां-बच्चे की हुई थी मौत
पुलिस कमिश्नरेट मीडिया
सेल के अनुसार, 2 जनवरी को शिकायकर्ता ने अपनी भाभी को प्रसव (डिलीवरी) के लिये
कृष्णा हॉस्पिटल दादरी मे भर्ती कराया था। जहां पर इलाज के दौरान लापरवाही के कारण
महिला और उसके शिशु की मृत्यु हो गयी थी। शिकायत पर थाना दादरी पुलिस द्वारा इस
प्रकरण के सम्बन्ध मे सीएमओ गौतमबुद्धनगर को रिपोर्ट प्रेषित की थी। सीएमओ द्वारा
गठित जांच समिति की निष्कर्ष रिपोर्ट मे डॉक्टर का कोई चिकित्सा रजिस्ट्रेशन व
चिकित्सा सम्बन्धी डिग्री नहीं पायी गई। इसके सात ही प्रसव के दौरान लापरवाही मिली।
रिपोर्ट मे दोषी पाये जाने के आधार पर थाना दादरी केस दर्ज किया गया था।
पुलिस के विवेचना के बिना
चिकित्सा डिग्री/बिना किसी रजिस्ट्रेशन के तथाकथित महिला चिकित्सक जूही व हॉस्पिटल
प्रबन्धक राजीव के द्वारा महिला का प्रसव किया गया था। जानबूझकर लापरवाही किये
जाने पर महिला व उसके शिशु की मृत्यु हो गयी थी। पुलिस ने शनिवार को दोनों को गिरफ्तार
कर जेल भेज दिया है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






