https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

15 हजार के इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, 2 करोड़ की मांगी रंगदारी और चलाई थी गोली

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी काफी समय फरार चल रहा था, जिस पर ईनाम घोषित किया जाएगा। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।

गुर्जरपुर रेलवे अंडरपास के पास हुई मुठभेड़
नोएडा पुलिस कमिश्ररेट मीडिया सेल के अनुसार, थाना नॉलेजपार्क पुलिस रविवार को गुर्जरपुर रेलवे अण्डरपास के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी सामने से बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल से एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। जिसको रुकने का इशारा किया गया लेकिन वह नहीं रुका। शक होने पर बाइक सवार का पीछा किया तो अपने आप को घिरता देख पुलिस पर फायर किया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्रवाई  में पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। जिसकी पहचान आकाश कुमार राणा पुत्र सुखपाल (27) निवासी मुजफ्फरनगर के रूप में हुयी है। घायल बदमाश के कब्जे से 01  तमंचा .315 बो मय 01 जिन्दा व एक खोखा कारतूस तथा एक चोरी की बरामद की गयी है। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। 

घायल बदमाश ने 2 करोड़ की मांगी थी रंगदारी
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना नॉलेज पार्क पर आर्म्स एक्ट तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा द्वारा 15000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तार बदमाश आकाश ने 22 फरवरी को योजनाबद्ध तरीके से अपने साथी के साथ मिलकर गौरव गिरी निजी हॉस्टल अन्नपूर्णा संचालक के ऊपर फायर किया था और मौके से भाग गये थे। इसके साथ ही जंकी एप के माध्यम से 02 करोड़ रूपये की रंगदारी की मांग की थी। इस मामले में अन्य आरोपियो को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बदमाश आकाश से बरामद मोटर साईकिल थाना ई पुलिस स्टेशन एमवी थेफ्ट दिल्ली पर दर्ज  है। 

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *