योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर रिपोर्ट कार्ड जारी, उपलब्धियां गिनाईं, तीन दिनों तक प्रदेश भर में होंगे कार्यक्रम
- Shiv Kumar
- 25 Mar, 2025
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के कार्यकाल को लेकर 92 पेज का रिपोर्ट कार्ड जारी किया गया, जिसमें सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के उद्यमियों और जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सीएम योगी ने बताया कि 8 साल पहले की अर्थव्यवस्था की तुलना में आज यूपी तेजी से विकसित राज्य बन रहा है। बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और निवेश के क्षेत्र में बड़े सुधार हुए हैं। सरकार ने नौकरी, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और किसानों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। यूपी औद्योगिक निवेश का हब बन रहा है और कानून व्यवस्था में भी सुधार हुआ है।
75 जिलों में मंत्रियों की तैनाती
25 मार्च 2025 को योगी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान यूपी के मंत्री प्रदेशभर में सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएंगे। इसके लिए सभी 75 जिलों में मंत्रियों की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा, विकास, रोजगार और औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। इस मौके पर जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
वहीं, उत्तर प्रदेश प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष पूरे होने पर 25 से 27 मार्च तक कल्याण
सिंह हैबीटेट सेंटर में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की थीम
"उत्तर प्रदेश भारत का ग्रोथ इंजन" होगी। परियोजना निदेशक भाल चंद
त्रिपाठी ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री
श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी होंगे। 50 विभागीय स्टॉल्स के साथ विकास योजनाओं पर चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। महाकुंभ
प्रयागराज-2025 की 13 मिनट की लघु फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी।
25 मार्च: प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी उद्घाटन करेंगे लाभार्थियों
को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। दोपहर 1:45 बजे प्रेस वार्ता होगी। मानसिक स्वास्थ्य परिचर्चा व सांस्कृतिक कार्यक्रम
होंगे।
26 मार्च: मुख्य
अतिथि लघु उद्योग निगम कानपुर के अध्यक्ष श्री राकेश गर्ग होंगे। बेटी बचाओ-बेटी
पढ़ाओ कार्यशाला, महिला सशक्तीकरण
गोष्ठी और कवि सम्मेलन होगा।
27 मार्च: बेसिक शिक्षा मंत्री निपुण सम्मान समारोह का दीप
प्रज्वलन करेंगे। वाकाथन, वाद-विवाद
प्रतियोगिता, ईट-राइट मेला और
सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







