कत्लेआम; पिता ने पहले 4 बच्चों को गला रेत कर उतारा मौत के घाट, फिर खुद फांसी पर लटका, जानें क्या थी वजह?

top-news
चार बच्चों की हत्या कर पिता फांसी पर लटका। पारिवारिक कलह के चलते की हत्या। फॉरेंसिक टीम सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद। थाना रोजा क्षेत्र के मानपुर चकरी गोटिया गांव की घटना।

Shahjahanpur: यूपी शाहजहांपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर हर किसी की रूह कांप गई। यहां एक पिता धारदार हथियार से अपने चार बच्चों का गला रेतने के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में युवक के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आई है। 


पत्नी चली गई थी मायके

जानकारी के मुताबिक, रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव में राजीव कठेरिया (36) अपनी पत्नी कांति देवी और बेटी स्मृति (13), कीर्ति  (9), प्रगति (7) और बेटे ऋषभ (5) के साथ रहता था। कांति देवी बुधवार को अपने मायके गांव करतोली चली गईं थीं। घर में राजीव और चारों बच्चे  ही थे।


दादा ने सुबह कमरे का मंजर देखकर चिल्लाए
राजीव के घर के बगल में रहने वाले उसके पिता पृथ्वीराज ने आज यानी गुरुवार की सुबह पोते को चाय पीने के लिए बुलाया, लेकिन कोई आवाज नहीं आई। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब कोई बाहर नहीं निकला तो  घर के अंदर देखा। अंदर का मंजर देखकर उनकी चीख निकल गई। चारों बच्चों के गले धारदार हथियार से रेत दिए गए थे।  वहीं राजीव साड़ी के फंदे से कुंडे से लटका था। पृथ्वीराज चिल्लाते हुए बाहर आए तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर एसपी राजेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

मानसिक बीमार की आशंका

पृथ्वीराज ने बताया कि राजीव के साथ एक साल पहले हादसा हो गया था। तब से वह मानसिक रूप से परेशान था। कभी-कभी दिमाग पर गर्मी चढ़ जाती थी तो उल्टी-सीधी हरकत करने लगता था। एसपी राजीव द्विवेदी ने  बताया कि  मामले की जांच चल रही है। प्रथमदृष्टया युवक के मानसिक दबाव में होने की बात सामने आई है। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *