Maharajganj में सीएम योगी के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, डीएम और पुलिस अधीक्षक ने लिया तैयारियों का जायजा, पढ़ें
5 अप्रैल को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराजगंज के दौरे पर रहेंगे. वहीं सीएम योगी के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं.
- Rishabh Chhabra
- 02 Apr, 2025
5 अप्रैल को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराजगंज के दौरे पर रहेंगे. वहीं सीएम योगी के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं. इसके तहत जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने रोहिन बैराज स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने हेलीपैड, सभा स्थल, बैराज और स्टॉल स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
शुक्रवार तक तैयारियां पूरी करने के डीएम ने दिए निर्देश
वहीं जिलाधिकारी ने सभी तैयारियां शुक्रवार तक पूरी कर लेने का निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही डीएम ने वीआईपी दीर्घा, मीडिया दीर्घा और लाभार्थी दीर्घा की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही है.वहीं हेलीपैड और सभास्थल को गुरुवार शाम तक तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं. वाहनों के लिए रूट प्लान तैयार हो रहा है. पार्किंग स्थल पर मोबाइल टॉयलेट और पेयजल की भी व्यवस्था की जाएगी.
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर ये निर्देश जारी
पुलिस अधीक्षक ने यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त संख्या में व्यू कटर लगाए जाएंगे. वहीं इस निरीक्षण के दौरान मुख्य अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम नौतनवा नवीन कुमार और अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड प्रथम विनोद कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






