Greater Noida के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस ने की गश्त, लोगों से वार्ता कर समझाई ये बात

top-news
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में पुलिस बल ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए कानून व्यवस्था का जायजा लिया.

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में पुलिस बल ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए कानून व्यवस्था का जायजा लिया. पुलिस बल का ये भ्रमण पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र द्वारा एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा सौम्या सिंह व पुलिस बल के साथ गुरुवारा को संपन्न कराया गया.

पुलिस बल ने की संभ्रांत व्यक्तियों से वार्ता 

इस दौरान आस-पास के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ वार्तालाप किया गया. इसके साथ ही सभी लोगों को समझाया गया कि वह किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दे और शांति व्यवस्था को बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें. उनके द्वारा सभी पीसीआर व पीआरवी वाहनों को भी लगातार भ्रमणशील रहने हेतु निर्देशित किया गया.

बता दें कि वक्फ संशोधन विधेयक के लोकसभा में पास होने के बाद ही पुलिस अलर्ट मोड पर बनी हुई है. इतना ही नहीं सभी अफसरों से लेकर कॉन्सटेबलों तक की छुट्टियां तक रद्द कर दी गईं हैं. जिससे किसी भी भयावह स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैयार रहे. इसके साथ ही लगातार पुलिस का गश्ती अभियान जोरों-शोरों से चल रहा है. इसके साथ ही लोगों से संयम रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपाल की जा रही है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *