गे एप से पहले करते दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल, दो शातिर गिरफ्तार

top-news
थाना नॉलेज पार्क पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो फरार आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida: समलैंगिक (ग्राइंडर)  एप के माध्यम से लूट करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी एप से डेट के बहाने बुलाकर बना लेते थे अश्लील वीडियो फिर ब्लैकमेल करते थे। इस तरह की लूट के कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है। आरोपियों ने हाल ही में एक युवक के साथ एक लाख की लूट की थी।


ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने किया खुलासा

एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने ग्राइंडर  एप के माध्यम से ठगी करने वाले अमित यादव निवासी इटावा और किशन कुमार निवासी गढ़रा मैनपुरी लंबे समय से फरार चल रहे थे। दोनों के खिलाफ नॉलेज पार्क में मामला दर्ज था।  मुखबिर की सूचना पर थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश लंबे समय से की जा रही थी और उन्हें दबोच लिया गया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में भय का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *