नोएडा पुलिस और शातिर चोर में पहले हुई रेस फिर मुठभेड़

top-news
नोएडा पुलिस और शातिर चोर में पहले हुई रेस फिर मुठभेड़

Noida: एक शातिर बदमाश से नोएडा पुलिस की देर रात चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के कारण बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़ा गया चोर नोएडा एनसीआर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को देता है।

चेकिंग के दौरान पुलिस रोका तो भागा
नोएडा पुलिस मीडिया सेल ने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस द्वारा सोमवार की अलसुबह सेक्टर 50 केंद्रीय विहार गोलचक्कर के पास चेकिंग की जा रही थी। तभी सामने से एक संदिग्ध मोटर साइकिल सवार आते हुये दिखाई दिया। जिसे पुलिस द्वारा रूकने का इशारा किया गया परंतु वह नहीं रूका और मोटर साइकिल को तेजी से पीछे मोड़कर भागने लगा। जिससे उसकी मोटर साइकिल फिसलकर गिर गयी।

बाइक गिरी तो की फायरिंग
इसके बाद मोटर साइकिल को छोड़कर बदमाश भागने लगा।  पुलिस द्वारा उसका पीछा किया गया तो बदमाश द्वारा पुलिस पर फायर किया गया। पुलिस द्वार की गयी जवाबी फायरिंग में बदमाश  घायल हो गया। जिसकी पहचान संजय (24) निवासी प्रतापगढ के रूप मे हुयी। बदमाश के के कब्जे से चोरी की चांदी एक प्लेट,एक चम्मच, दो कटोरी व दो छोटे गिलास, 3000 रुपये, एक तमंचा .315 बोर मय एक खोखा कारतूस .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर एवं चोरी की मोटर साइकिल बरामद हुई।

कुछ दिन पहले जलवायु विहार में की थी चोरी
पुलिस की पूछताछ में बदमाश ने बताया कि कुछ दिन पहले सेक्टर 47 में जलवायु विहार टॉवर के एक मकान मे रात्रि के समय घुसकर कीमती सामान व रुपयो की चोरी की थी।  मोटर साईकिल मैने कुछ दिन पहले सलारपुर से चोरी की थी। घायल को उपचार हेतु अस्पताल पुलिस ने भर्ती कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *