नोएडा में ‘कैटरीना और मिस इंडिया’ को बेच रहे थे दो तस्कर, आबकारी विभाग और पुलिस ने दबोचा

top-news
उत्तर प्रदेश के आदेश पर जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर के नेतृत्व में चलाया जा रहा अभियान

Noida: आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-6 एव थाना कासना की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रूप से शराब बेचते हुए एक अंकुर को गिरफ्तार किया है। अंकुर के कब्जे  से 25 पव्वा कैटरीना ब्रांड उत्तर प्रदेश मार्का 200 एम एल बरामद हुआ है। अंकुर के खिलाफ थाना कासना में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।


गंदे नाले के पास से बेच रहा था अवैध देसी शराब

इसी तरह आबकारी टीम गौतम बुद्ध नगर एवं थाना बादलपुर की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध स्थलों पर दबिश की गई। दबिश के दौरान थाना बादलपुर स्थित डीसेंट पब्लिक स्कूल से 100 मीटर की दूरी पर गंदे नाले के पास से विकास को गिरफ्तार किया है। धूम मानिकपुर बादलपुर निवासी विकास के कब्जे से 34 पौवे मिस इंडिया अवैध देशी शराब बरामद है, उत्तर प्रदेश में बिक्री के लिए मान्य है. विकास के विरुद्ध थाना बादलपुर में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत  केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *