BREAKING; नोएडा में एक बार भीषण आग ने मचाया तांडव, जनरल स्टोर धूं-धूं कर जला

top-news
ब तक आग बुझती तब तक लाखों रुपए सामान जलकर खाक हो गया।

NOIDA: गर्मी का सीजन शुरू होते ही आगजनी की घटनाएं बढ़ गई हैं। गौतमुब्द्ध नगर के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आग लगने की घटनाएं प्रतिदिन सामने आ रही हैं। एक बार फिर नोएडा में भीषण आग ने तांडव मचाया है। एक जनरल स्टोर में भीषण आ लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें और आसमान उठता धुआं देखकर आसपास के लोग सहम गए।

सूचना मिलने के आधे घंटे बाद पहुंची दमकल की गाड़ियां
मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-49 में स्थित जनरल स्टोर में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने  विकराल रूप ले लिया। आग लगते ही जनरल स्टोर मालिक और आसपास के लोगों ने भागकर जान बचाई। इसके साथ पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।  सूचना देने के बाद आधे घंटे बाद स्थानीय पुलिस व दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की गाड़ियों से आग बुझाया जा सका। जब तक आग बुझती तब तक लाखों रुपए सामान जलकर खाक हो गया।

4 दमकल की गाड़ियों ने बुझाई आग
पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं। सीएफओ प्रदीप कुमार प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि दमल की 4 गाड़ियों की मदद से भीषण आग पर काबू पा लिया गया है। भीषण आग में लाखों रुपए का सामान जलकर  खाक हुआ है। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग में लगी थी। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है।



दो दिन पहले भी लगी थी आग
गौरतलब है कि 4 अप्रैल की रात में ग्रेटर नोएडा और नोएडा में भी आग लगी थी। नोएडा थाना सेक्टर 63 क्षेत्र स्थित बहलोलपुर चोटपुर कॉलोनी में झुग्गियों और कबाड़े के गोदामों में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ था। इसी कस्बा सूरजपुर के औद्योगिक साइट क्षेत्र में टायर बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। टायर की फैक्ट्री होने से आग की लपटें और धुआं बहुत तेजी से उठ रहा था। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *