गाजियाबाद में कुत्तों के झुंड में महिला इंजीनियर पर किया हमला; 20 जगह काटा, थाई से 3 इंच मांस निकाला

top-news
एमएनसी में काम करने वाली महिला पर कुत्ते ने किया हमला

Ghaziabad: एनसीआर में क्राइम के साथ आवारा कुत्तों का भी आतंक बढ़ता ही जा रहा है। हाईटेक शहर नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में रहने वाले लोग आवारा कुत्ते के लगातार शिकार हो रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला अब नोएडा से सटे और व्यस्त शहर गाजियाबाद में भी सामने आया है। आवारा कुत्तों के झुंड ने महिला इंजीनियर पर हमला कर लहुलूहान कर दिया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी में कुत्तों ने किया हमला 

जानकारी के मुताबिक, राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी में कुत्तों के झुंड ने एक कॉरपोरेट कंपनी में काम करने वाली महिला पर हमला कर दिया। पैर में कई जगह पर डॉग बाइट के निशान हैं। घटना के वक्त पीड़ित महिला वॉक कर रही थीं। एक जगह ज्यादा घाव होने की वजह से डॉक्टर ने प्लास्टिक सर्जरी कराने की बात कही है। पीड़ित महिला का कहना है कि सोसायटी में 40-45 स्ट्रे डॉग हैं। बाहर के खूंखार कुत्ते भी आ जाते हैं। उन्हें बाहर करने पर डॉग लवर्स साथ नहीं देते और झगड़े पर उतर आते हैं।


थाई का तीन इंच मांस काट खाया

महिला इंजीनियर ने बताया कि पांच से छह कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। पैर में कई जगह काट लिया। एल टॉवर के निवासी ने अपनी बालकनी से वाइपर फेंका। कुछ लोगों ने कुर्सी फेंकी, तब जाकर कुत्ते वहां से भागे। बड़ी मुश्किल से जान बच पाई। पीड़ित महिला ने बताया कि इसके बाद उसे संजय नगर स्थित यशोदा हॉस्पिटल ले जाया गया। एक जगह गहरे दांत लगे हैं। दांत इतने गहरे लगे हैं कि काफी खून बह गया। बाएं पैर की थाई का तीन इंच मांस ही निकाल लिया है। इंजेक्शन और उपचार तो कर दिया गया है, लेकिन डॉक्टर ने प्लास्टिक सर्जरी करने की बात कही है। अब प्लास्टिक सर्जरी करानी होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *