नियमों के उल्लंघन पर नोएडा प्राधिकरण ने लिया एक्शन, निरीक्षण के बाद 7 बिल्डर्स सोसायटी के खिलाफ केस दर्ज कराया

top-news
Noida Authority

Noida: नियमों का उल्लंघन करने वाले बिल्डर्स पर नोएडा प्राधिकरण ने एक्शन लिया है। एनजीटी, पर्यावरण तथा जल अधिनियम का उल्लंघन करने पर नोएडा प्राधिकरण के जल एवं सीवर विभाग ने 7 बिल्डर सोसाइटी के खिलाफ विभिन्न थानों में केस दर्ज कराया है।


इन बिल्डरों के खिलाफ केस दर्ज

महाप्रबंधक (जल एवं सीवर) आर.पी. सिंह ने बताया कि प्रबंधक जल खण्ड-1 पवन बरनवाल ने मेसर्स सिक्का कार्मिक सेक्टर-78 और मैसर्र्स आरजी रेजीडेंसी सेक्टर-120 के खिलाफ सेक्टर-113 थाने में  एफआईआर दर्ज कराई है। इसी तरह जल खण्ड-2 के प्रबंधक अनस खान ने सेक्टर-49 थाने में मेसर्स ग्रेनाइट गेट प्रोपर्टीज प्राइवेट  लिमिटेड सेक्टर-100 (लोटस बुलवर्ड सोसाइटी) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सेक्टर-49 थाने में अनस खान ने मेसर्स एम्स मैक्स गार्डेनिया सेक्टर-75 स्थित सोसायटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सेक्टर-142 थाने में भी जल खंड-2 द्वारा मैैसर्स पूर्वांचल रॉयल पार्कसेक्टर-137 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं, जल खंड-3 के प्रबंधक पीपी सिंह द्वारा सेक्टर-49 थाने में मेसर्स प्रतीत बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड (प्रतीक स्टटइलोम) सेक्टर-45 और मेसर्स आम्रपाली सिलिकॉन सिटी सेक्टर-76 के खिलाफ सेक्टर-113 थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। 


टीम ने किया था औचक निरीक्षण

महाप्रबंधक आरपी सिंह ने बताया कि जल विभाग की विभिन्न टीमों द्वारा बिल्डर्स सोसायटी का औचक निरीक्षण किया गया था। जिसमें एसटीपी आवश्यक क्षमता के अनुरूप संचालित नहीं पाया गया।  नाले में सीवर का पानी डाला जा रहा था। नोटिस देने के बाद भी बिल्डरों ने कोई उपाय नहीं किए। बिल्डरों की यह कार्रवाई एनजीटी तथा पर्यावरण मानकों का सरासर उल्लंघन है। इसलिए सभी बिल्डर सोसायटी के खिलाफ सबंधित थानों में जल खंड- प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय द्वारा केस दर्ज किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *