पल्ला गांव के किसानों ने नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ जताया रोष, कहा-तानाशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे, जानिए क्या है मामला

top-news
ग्रामीणों का कहना है कि इतनी सारी जमीन देने के बावजूद आज हमारे घरों पर भी प्राधिकरण की नजर पड़ चुकी है।

Noida: आबादियों की तोड़फोड़ के धारा 10 के नोटिस के विरुद्ध पल्ला गांव के निवासियों ने पल्ला से दतावली रोड पर स्थित इंद्रप्रधान की तीन मंजिल आबादी पर एकत्रित होकर रोष जताया। सैकड़ों ग्रामीण इस मुद्दे पर एक मत से प्राधिकरण की कार्रवाई की निंदा की और कार्रवाई को एकतरफा और तानाशाही पूर्ण बताया। इसके साथ प्राधिकरण की तानाशाही रवैये के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का ऐलान किया।

 

डीएमआईसी प्रोजेक्ट के लिए पल्ला गांव का अधिग्रहण  

गौरतलब है कि पल्ला गांव का अधिग्रहण डीएमआईसी प्रोजेक्ट के लिए किया गया है। वर्तमान में रेलवे ओवरब्रिज बन रहा है, जिसके अंतर्गत किसानों की आबादियां आ रही हैं। पूर्व में पल्ला गांव ने बड़े पैमाने पर अपनी जमीन डीएमआईसी प्रोजेक्ट के लिए दी है। लेकिन आबादियों पर हमले को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी सारी जमीन देने के बावजूद आज हमारे घरों पर भी प्राधिकरण की नजर पड़ चुकी है। किसान आबादियों को अवैध अतिक्रमण बात कर धारा 10 के नोटिस दिए जा रहे हैं। इंद्र प्रधान ने कहा कि मेरी आबादी पुश्तैनी आबादी है। जिस भूमि में मेरी आबादी बनी हुई है, वह अधिग्रहित नहीं है। खतौनी में मेरा नाम दर्ज़ है, इसके बावजूद प्राधिकरण आबादी को अतिक्रमण बता रहा है। प्राधिकरण तानाशाही रवैया अपना रहा है, हम यह अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे।


 

रोबिन भाटी बने पल्ला गांव की किसान सभा कमेटी के अध्यक्ष

किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान सभा किसानों के लिए बनाया गया जनवादी संगठन है, जिसका मकसद किसान हितों की रक्षा करना है। इसी सिलसिले में आज किसान सभा का विस्तार पल्ला गांव में किया गया है। उपस्थित लोगों ने रोबिन भाटी को पल्ला गांव की ग्राम कमेटी का अध्यक्ष चुना। रोबिन भाटी का स्वागत किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर, महासचिव जगबीर नंबरदार मास्टर राजवीर सिंह ने संगठन की टोपी पहनाकर किया।

 

तानाशाही का पुरजोर जवाब देंगे

मास्टर राजवीर सिंह ने कहा कि हम सब किसान सभा के साथ संगठित हैं। प्राधिकरण की तानाशाही का पुरजोर जवाब दिया जाएगा। किसान सभा के महासचिव जगबीर नंबरदार ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में किसानों की आबादियों की सफलतापूर्वक रक्षा की है आप लोग हमारे साथ जुड़े हैं, आबादियों पर हमला नाकाम किया जाएगा। किसान सभा की ओर से गबरी मुखिया अशोक भाटी डॉक्टर ओम प्रकाश ओम दत्त शर्मा सुरेंद्र पाल सिंह ने विचार रखे।  इंदर प्रधान, राजवीर मास्टर, कुलदीप भाटी,दीपक भाटी, भगवत बोडाकी,विकास भाटी, रॉबिन भाटी, जयवीर भाटी,मनोज,राजेंद्र,नरेश,भूले, कृष्णपाल एवं अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *