इंटरनेशनल फिल्म सिटी को लेकर अखिलेश ने कसा तंज, बोले- भाजपा सरकार में 4 साल में सिर्फ बोर्ड लगा पाया

top-news
खिलेश यादव के बयान के बाद में उत्तर प्रदेश की सियासत और तेज होती हुई नजर आ रही है।

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मौजूदा सरकार यानी कि योगी सरकार पर सवालिया निशान खड़े किए हैं।  यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में इंटरनेशनल फिल्म सिटी को लेकर लगे एक बोर्ड के माध्यम से अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है।  अखिलेश यादव ने फिल्म सिटी के बोर्ड का फोटो X पर अपलोड कर लिखा है ‘केवल राजनीतिक करने वाले और जुमलाई भाजपा सरकार में 4 साल में सिर्फ यह बोर्ड लगा पाया है, यह क्या काम है?  अखिलेश यादव के बयान के बाद में उत्तर प्रदेश की सियासत और तेज होती हुई नजर आ रही है। 


बोनी कपूर की कंपनी पहले फेज का कर रही निर्माण
बता दें कि यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 21 में इंटरनेशनल फिल्म सिटी के विकास के लिए बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्रा. लि. ने 18 प्रतिशत राजस्व हिस्सेदारी की बोली लगाकर टेंडर हासिल किया था। फिल्म सिटी का पहला चरण 230 एकड़ में प्रस्तावित है। जो बोनी कपूर की कंपनी बनाएगी। अगले तीन साल में फिल्म सिटी में शूटिंग व अन्य कार्य शुरू हो जाएंगे। बोनी कपूर की कंपनी ने फिल्म सिटी का भूउपयोग प्लान स्वीकृति के लिए यमुना प्राधिकरण को सौंपा था। जनवरी में यमुना प्राधिकरण ने इसे स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही आंतरिक विकास के लिए मैप तैयार करने के निर्देश दिए थे।


1000 एकड़ में इंटरनेशनल फिल्म बनेगी

बता दें कि यीडा के सेक्टर-21 में 1000 एकड़ में इंटरनेशनल फिल्म सिटी बननी है। जिसमें 230 एकड़ में पहले फेज के लेआउट प्लान को गुरुवार को मंजूरी दी गई है। बाकी के दो फेज के लिए आगे ग्लोबल टेंडर निकाले जाएंगे। पहले फेज को डेवलप करने की जिम्मेदारी पिछले साल फिल्म निर्माता बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप की कंसोर्टियम को मिल गई है।


इंडस्ट्रीज की भी स्थापना होगी 

इसमें फिल्म निर्माण के लिए स्टूडियो, साउंड और लाइट के स्पेशल इफेक्ट वाले स्टूडियो, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, विला, कार्यालय, आउटडोर लोकेशन आदि विकसित होंगे। इसके अलावा फिल्म निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों और विभिन्न प्रकार के सेट तैयार करने वाले सामान व इस इंडस्ट्री से जुड़े उत्पादों का उत्पादन करने वाली इंडस्ट्री इन सात जोन में स्थापित की जाएंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *