योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर भाजपाइयों ने निकली बाइक रैली, दादरी एनटीसीपी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
बाइक रैली का शुभारंभ जारचा मंडल के गांव कलौंदा से हुआ, जो लगभग दर्जनों गांव होते हुए एनटीपीसी पहुंची, जहां पर महाराणा प्रताप जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
- Shiv Kumar
- 10 Apr, 2025
Noida: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार भाजपा युवा मोर्चा द्वारा दादरी विधानसभा में बाइक रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखविंदर सोम, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा वरुण गोयल, दादरी नगर पालिका चेयरमैन गीता पंडित, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राज नागर ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली का शुभारंभ जारचा मंडल के गांव कलौंदा से हुआ, जो लगभग दर्जनों गांव होते हुए एनटीपीसी पहुंची, जहां पर महाराणा प्रताप जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ता का आभार जताते हुए स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे पार्टी के 14 अप्रैल तक के सभी आयामों में जुड़ जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत हमारे कार्यकर्ता हैं। यही कार्यकर्ता केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। यही वे लोग हैं जो संगठन की विचारधारा को आम जनमानस से जोड़ते हैं।
आठ साल में यूपी की बदली तस्वीर
दादरी विधायक तेजपाल नागर ने बताया देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने विगत 8 वर्षों में प्रदेश को भयमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त, विकासयुक्त और सशक्त उत्तर प्रदेश की दिशा में अग्रसर किया है। चाहे वह कानून-व्यवस्था हो, सड़कें हों, शिक्षा, स्वास्थ्य, निवेश या रोजगार, हर क्षेत्र में प्रदेश ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखविंदर सोम ने कहा कि रैली में युवाओं का जोश, उत्साह और सरकार के प्रति समर्थन देखने योग्य है। इस रैली के सफल आयोजन के लिए भाजयुमो के समस्त कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सहभागी युवाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
बाइक रैली पर पुष्प वर्षा
प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा वरुण गोयल ने बताया रैली का मुख्य उद्देश्य योगी सरकार की उपलब्धियां को जनता तक पहुंचाना और सरकार एक संगठन के प्रति आभार व्यक्त करना है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राज नागर ने दादरी विधानसभा बाइक रैली को सफल बनाने में रैली के संयोजक व जिला मंत्री ठाकुर बृजेश सिंह व उनकी युवा टीम का विशेष योगदान रहा है। युवा कार्यकर्ताओं ने बड़ी उत्साह से इस बाइक रैली में भाग लिया। रास्ते में कई गांवों में बाइक रैली पर पुष्प वर्षा कर व माला पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया।
ये रहे मौजूद
बाइक रैली में जिला महामंत्री भाजपा मनोज गर्ग, जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्या, पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र भाटी, जारचा मंडल अध्यक्ष धीर राणा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विमल पुंडीर, वरिष्ठ नेता अजीत मुखिया, देवेंद्र त्यागी, एच के शर्मा, सोमेश त्यागी, विनोद शर्मा, जिला महामंत्री युवा मोर्चा ठाकुर शक्ति सिंह, चेतन वशिष्ठ, जिला मंत्री बालेश्वर नागर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ऋषभराज शर्मा, आशु कौशिक, पंकज अग्रवाल आदि पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






