नोएडा में बंद घरों से चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश; 3 चोर 8 एलईडी और 2 स्पीकर के साथ गिरफ्तार
- Shiv Kumar
- 11 Apr, 2025
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-3 पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। ईकोटेक थाना 3 पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है और इनके कब्जे से चोरी किए गए माल बरामद हुए हैं। जिनमें 8 एलईडी कंप्यूटर मॉनिटर और 2 कंप्यूटर स्पीकर बरामद हुए हैं।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेर कर दबोचा
गौतमुबद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट मीडिया सेल से मिली जानकारी के मुताबिक, 11 अप्रैल को पुलिस को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर जानकारी मिली कि कुछ संदिग्ध लोग पुराना सुत्याना वाले पुश्ते के पास चोरी का सामान लेकर मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल थाना इकोटेक-3 पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार चोरों की पहचान अमरीश (35) निवासी ग्राम खेड़ा बीबी जेई हरदोई, वर्तमान पता ग्राम गढ़ी चौखंडी, समीर (19) निवासी बिसौली जिला बदायूं और वर्तमान पता ग्राम सादुल्लापुर और आसिब (19) निवासी ग्राम धनौली वर्ष, वर्तमान पता ग्राम सादुल्लापुर के रूप में हुई है।
बंद घरों को बनाते थे निशाना
पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 8 एलईडी कंप्यूटर मॉनिटर और 2 कंप्यूटर स्पीकर बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी शहर के विभिन्न इलाकों में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पूछताछ में आरोपियों ने और भी वारदातों को कबूल किया है, जिनकी जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चोरों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश भी की जा रही है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






