Greater Noida में युवक से हुई 7 लाख से अधिक की ठगी, पुलिस के इस काम से पीड़ित गदगद

top-news
गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा लगातार लोगों को साइबर ठगी को लेकर जागरूक किया जा रहा है.

गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा लगातार लोगों को साइबर ठगी को लेकर जागरूक किया जा रहा है. ये जागरूकता कार्यक्रम पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में चलाया जा रहा है. इसके तहत लोगों को साइबर ठगी से बचाव के तरीकों के बारे में बताया जा रहा है. 

पीड़ित से की गई 7 लाख 71 हजार की ठगी 

वहीं साइबर सेल ग्रेटर नोएडा पर साइबर ठगी के सम्बन्ध में एक शिकायत प्राप्त हुई थी. जिसमें वादी के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा एंजल वन, ट्रेडिंग एप की फेक वैबसाईट बनाकर वादी को मोटे मुनाफे का लालच देकर कुल 7,71,000/- रुपये की ठगी कर ली थी. 

रुपये वापस मिलने पर पीड़ित ने की पुलिस की प्रशंसा 

इस मामले में साइबर सेल ग्रेटर नोएडा द्वारा कार्यवाही करते हुए शिकायत कर्ता के मा0 न्यायालय के माध्यम से  7,71,000/- रूपये वादी के खाते में वापस करायी गयी है. जिसके लिए वादी द्वारा पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा से बुके भेंट कर पुलिस के कार्यों की सराहना की गई एवं पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *