https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

WhatsApp का नया खतरनाक फीचर, जाने ब्लर इमेज स्कैम से कैसे बचें?

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

अगर आप भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाइए। आजकल एक नया और बेहद खतरनाक स्कैम सामने आया है जिसे ब्लर इमेज स्कैम कहा जा रहा है। यह स्कैम इतनी चालाकी से लोगों को जाल में फंसा रहा है कि एक क्लिक आपको कंगाल बना सकता है। साइबर अपराधी लोगों की जिज्ञासा और इमोशन्स का फायदा उठाकर उन्हें फंसा रहे हैं। यह स्कैम न केवल आपकी पर्सनल डिटेल्स चुरा सकता है, बल्कि आपके बैंक खाते और मोबाइल फोन को भी खतरे में डाल सकता है।

कैसे होता है ब्लर इमेज स्कैम?

इस स्कैम में सबसे पहले व्हाट्सएप पर किसी अनजान नंबर से एक धुंधली यानी ब्लर फोटो भेजी जाती है। इस फोटो के साथ लिखा होता है – "तुम इस फोटो में हो क्या?" या "देखो तुम्हारी पुरानी फोटो मिली है!" जैसी कैप्शन लाइन, जिससे यूजर की उत्सुकता और बढ़ जाती है। जैसे ही यूजर उस फोटो पर क्लिक करता है, उसे एक लिंक पर रिडायरेक्ट कर दिया जाता है।

ये लिंक किसी नकली वेबसाइट पर ले जाती है, जहां यूजर से उसकी पर्सनल डिटेल्स, बैंक अकाउंट नंबर, OTP या पासवर्ड मांगा जाता है। कई बार ये लिंक आपके फोन में वायरस या स्पाईवेयर भी इंस्टॉल कर देता है, जिससे आपका डेटा चोरी हो सकता है।

क्या हो सकता है नुकसान?

इस स्कैम का असर बेहद खतरनाक हो सकता है:

आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।

आपके सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक हो सकते हैं।

आपकी पर्सनल जानकारी चोरी हो सकती है।

आपके फोन में वायरस या स्पाईवेयर इंस्टॉल हो सकता है, जिससे आपकी हर एक्टिविटी ट्रैक हो सकती है।

खुद को कैसे बचाएं?

अनजान नंबर से आई किसी भी फोटो या लिंक पर क्लिक न करें।

व्हाट्सएप की प्राइवेसी सेटिंग्स को मजबूत बनाएं।

अपने व्हाट्सएप पर Two-step verification जरूर ऑन करें।

फोन में अच्छा एंटीवायरस ऐप इंस्टॉल रखें और समय-समय पर स्कैन करते रहें।

अगर गलती से किसी लिंक पर क्लिक कर दिया है, तो तुरंत:

अपने सभी पासवर्ड बदलें।

बैंक को इंफॉर्म करें और कार्ड ब्लॉक करवाएं।

फोन को फुल स्कैन कराएं या जरूरत पड़े तो फैक्ट्री रीसेट भी करें।

सावधानी ही बचाव है

आज की डिजिटल दुनिया में जरा-सी लापरवाही बड़ा नुकसान करा सकती है। स्कैमर्स नए-नए तरीके इजाद कर रहे हैं और यूजर्स की भावनाओं का फायदा उठाकर उन्हें ठगने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए सतर्क रहें, जागरूक रहें और दूसरों को भी इसके बारे में जानकारी दें। याद रखिए – एक क्लिक आपके लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Kimberley

Helpful material Regards! casino en ligne Seriously many of helpful material! casino en ligne Good forum posts With thanks. casino en ligne Good facts Appreciate it. casino en ligne Superb stuff. Appreciate it. casino en ligne Amazing postings Appreciate it. casino en ligne Appreciate it, A lot of data! casino en ligne You explained this really well. casino en ligne Reliable info With thanks. casino en ligne Nicely put, Regards. casino en ligne