नोएडा में पिता 13 साल की सौतेली बेटी से लगातार कर रहा था रेप, तंग आकर मां को बताई आपबीती तो खुला राज

top-news
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Noida: नोएडा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सौतेला पिता नाबालिग बेटी को ही अपनी हवस शिकार बना रहा था। 13 साल की बच्ची ने सोमवार को मां को बताया तो वह थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया। साथ ही थाना फेस-2 पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में सौतेले पिता तोताराम (33) को मंगलवार को गिरफ्तार लिया है। आरोपी को पुलिस ने सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है।


पांच साल पहले हो गई थी पिता की मौत
थाना क्षेत्र के सेक्टर-81 स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि बीमारी के चलते पति की करीब छह साल पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद तीन बेटे और एक बेटी का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा था। इसलिए उसने बुलंदशहर  के रहने वाले तोताराम से पांच साल पहले विवाह कर लिया था। महिला ने बताया कि 13 वर्षीय पुत्री ने सोमवार को बताया कि वह घर पर अकेली थी। तभी उसका सौतेला पिता कमरे में आया और अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म करने लगा।



आरोपी को दो पत्नी, पुलिस ने भेजा जेल
महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसकी बेटी सके साथ दुष्कर्म करता है। किसी को बताने पर मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। पत्नी और दो बच्चे भी हैं, जो गांव में रहते हैं। उसकी पहली पत्नी और बच्चों को दूसरी शादी के बारे में जानकारी है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर  कोर्ट में पेश किया गया। जहां से  न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *