Breaking News

Noida में नाइट पार्टी के दौरान दो गुटों में झगड़ा और मारपीट, इतने लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाश जारी

top-news
नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र के एक फार्म हाउस में नाइट पार्टी के दौरान दो गुटों में झगड़ा और गोलीबारी होने का मामला सामने आया है.

नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र के एक फार्म हाउस में नाइट पार्टी के दौरान दो गुटों में झगड़ा और गोलीबारी होने का मामला सामने आया है. ये घटना रविवार की रात की बताई जा रही है. जब फार्म हाउस में एक पार्टी का आयोजन किया गया था. मामले में पुलिस ने 80 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. जिनमें से 20 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. 

नोएडा पुलिस ने 80 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस 

दरअसल पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के एक ‘फार्म हाउस’ में रविवार रात को आयोजित की गई एक पार्टी के दौरान मारपीट और गोलीबारी करने के आरोप में कम से कम 80 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया. इस मामले की कार्रवाई नोएडा थाने में हो रही है.

अचानक पुलिस को देख भागे आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात पुलिस सेक्टर 151 के फॉर्म हाउस में आयोजित नाइट पार्टी के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का वाकया हो गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. इस दौरान पुलिस को देखकर ये लोग मौके से भाग खड़े हुए. जिसके बाद पुलिस ने मामले में करीब 20 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. जबकि  कम से कम 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है.

पार्टी के दौरान इन लोगों पर मारपीट करने, एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला करने और गोलीबारी करने का आरोप लगा है. फिलहाल पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *