https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

UPSC सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्ट घोषित, प्रयागराज की शक्ति दुबे को मिला पहला रैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

top-news
(UPSC Result declared)
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

    • New Delhi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वालीं शक्ति दुबे ने सिविल परीक्षा टॉप किया है। जबकि हर्षिता गोयल दूसरे और डोंगरे अर्चित, पराग को तीसरा स्थान मिला। UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। सिविल सेवा का मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों लिए साक्षात्कार 7 जनवरी को शुरू हुआ और 17 अप्रैल को समाप्त हुआ था।

       चयनित उम्मीदवारों की पूरी सूची देखें.

      1. 1009 उम्मीदवारों का चयनः इस बार UPSC ने IAS, IFS, IPS, ग्रुप A और B सेवाओं की नियुक्ति के लिए 1009 उम्मीदवारों की सिफारिश की है. जिनमें सबसे अधिक 335 उम्मीदवार सामान्य श्रेणी से चुने गए हैं। ओबीसी श्रेणी से 318, ईडब्ल्यूएस वर्ग से 109, एससी वर्ग से 160 और एसटी वर्ग से 87 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
      2. 10 टॉपर 
      3. शक्ति दुबे
      4. हर्षिता गोयल
      5. डोंगरे अर्चित पराग
      6. शाह मार्गी चिराग
      7. आकाश गर्ग
      8. कोमल पुनिया
      9. आयुषी बंसल
      10. राज कृष्ण झा
      11. आदित्य विक्रम अग्रवाल
      12. मयंक त्रिपाठी

      जानिए कितने अभ्यर्थी  किस सेवा में शामिल होंगेः सिविल सेवा परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की सर्विस वाइज सूची भी जारी की है। IAS पदों के लिए 180 उम्मीदवारों की सिफारिश की है. जिसमें जनरल - 73, EWS - 18, OBC - 52, SC - 24, ST - 13 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। इसी तरह भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)- 180, भारतीय पुलिस सेवा (IPS)- 155स भारतीय विदेश सेवा (IFS)- 55, इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस (ग्रुप A)- 20, इंडियन सिविल अकाउंट्स सर्विस (ग्रुप A)- 25, इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस (ग्रुप A)- 24, इंडियन कॉर्पोरेट लॉ सर्विस (ग्रुप A)- 7, इंडियन रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस (ग्रुप A)- 19, इंडियन रिवेन्यू सर्विस (कस्टम्स एंड इनडायरेक्ट टैक्स)- 96,  इंडियन रिवेन्यू सर्विस (इनकम टैक्स) - 180, इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS)- 150  उम्मीदवार का चयन हुआ है।

       2,845 उम्मीदवारों ने पास की थी फाइनल परीक्षा 
      बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन 16 जून को किया गया था. जिसमें 9,92,599 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 5,83,213 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए. प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 1 जुलाई 2024 को घोषित किया गया था, जिसमें 14,627 उम्मीदवार लिखित मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के लिए योग्य हुए. मुख्य परीक्षा सितंबर 2024 में हुई थी. इसमें 2,845 उम्मीदवार परीक्षा के पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए चुने गए थे. यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट 2024 में कुल 1009 उम्मीदवारों को जिसमें 725 पुरुष और 284 महिलाएं को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए आयोग द्वारा अनुशंसित किया गया है.


https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *