UPSC टॉपर शक्ति दुबे कौन हैं? जानिए देश की सबसे कठिन परीक्षा के लिए कैसे की तैयारी?

top-news
Shakti Dubey

Pryagraj: संगनगरी प्रयागराज शिक्षा के लिए जाना जाता है।  संगमगनरी ने कई विद्वान और प्रशासक देश को दिए हैं। अब इसमें शक्ति दुबे नाम और जुड़ गया है। शक्ति दुबे ने यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2024 में पहला स्थान हासिल कर अपने माता-पिता के साथ ही प्रयागराज का नाम रोशन किया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि देश की सबसे कठिन परीक्षा को शक्ति दुबे ने कैसे टॉप किया।

सात साल तक की तैयारी
शक्ति दुबे का UPSC CSE 2024 टॉपर बनना एक शानदार कहानी है। उन्होंने लगातार मेहनत की, डिटेल प्लानिंग की और देश सेवा करने की ठान ली थी। बता देंकि शक्ति दुबे ने विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों से पढ़ाई की है और स्टूडेंट्स को पढ़ाया भी है। 7 सालों तक तैयारी करने के बाद शक्ति दुबे को यह मुकाम मिला है। शक्ति ने 2018 में M.Sc. पूरा करने के बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने का फैसला किया था। उन्होंने सामाजिक विज्ञान और इंटरनेशनल रिलेशन को ऑप्शनल सब्जेक्ट के तौर पर चुना था। शक्ति ने अपनी पढ़ाई के साथ लक्ष्य को ध्यान में रखकर 7 साल तक UPSC की तैयारी की। 

बीएचयू से एमएससी के बाद शुरू की तैयारी
शक्ति ने स्कूल की पढ़ाई के बाद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। उन्होंने बायोकेमिस्ट्री में बैचलर ऑफ साइंस (B.Sc.) की डिग्री हासिल की। 2016 में B.Sc. पूरा करने के बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में बायोकेमिस्ट्री में मास्टर ऑफ साइंस (M.Sc.) की डिग्री ली।  यहां उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक और बौद्धिक विषयों के बारे में भी जानने को मिला। BHU में पढ़ाई के दौरान ही शक्ति की रुचि शासन और प्रशासन में बढ़ी। इसलिए उन्होंने सिविल सेवा में जाने का फैसला किया। M.Sc. करने के बाद कुछ समय के लिए टीचिंग भी की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *