https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

यमुना प्राधिकरण के CEO IAS अरुणवीर सिंह को मिलेगा 7वीं बार सेवा विस्तार

top-news
  • 15 Jan, 2025
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Lucknowयमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के CEO IAS डॉक्टर अरुण वीर सिंह का कार्यकाल एक बार फिर सरकार बढ़ाने जा रहीहै। 2006 बैच के सेवानिवृत्त IAS डॉ अरुण वीर सिंह को UP के एयरपोर्ट मैन के रूप में भी जाना जाता है। डॉक्टर अरुण वीर सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद प्रशासनिक अफ़सर के रुप में जाना जाता है। योगी सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना नोएडा इंटरनेशनल जेवर हवाई अड्डे और ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी की जिम्मेदारी भी अरुण वीर सिंह के कंधों पर है। योगी सरकार ने अरुण वीर सिंह को 6 वीं बार फिर 6 महीने का (31 दिसम्बर 2024) तक सेवा विस्तार दिया है। 31 दिसंबर 2024 को उनका कार्यकाल खत्म हो गया है। जल्द ही उनके सेवा विस्तार की फ़ाइल को कलेक्टर ट्रांसफर लिस्ट के साथ मंजूरी प्रदान की जाएगी।

2016 में बने थे सीईओ

डॉ अरुण वीर सिंह जुलाई 2016 में यमुना प्राधिकरण के सीईओ बनाकर आए थे‌ और जब सीईओ डॉ अरुणवीर सिंह ने यमुना प्राधिकरण की कमान संभाली थी। उस समय प्राधिकरण भारी भरकम कर्ज़ में दबा हुआ था। उनकी कड़ी मेहनत और परिश्रम से आज यमुना प्राधिकरण में देश के साथ विदेशो से व्यापार और लोग निर्यात करने आ रहे हैं। यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट), फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, ट्राय पार्क, औद्योगिक विकास कंपनी और शिक्षा शिक्षण संस्थानों का निर्माण होने के बाद क्षेत्र की मांग विश्व पटल पर बढ़ी है।

कौन है डॉ. अरुणवीर सिंह

डॉ अरुणवीर सिंह उत्तर प्रदेश लोक सेवा (पीसीएस) संवर्ग के प्रशासनिक अधिकारी थे। वर्ष-2006 में पदोन्नत होकर वह आईएएस अधिकारी बने। वर्ष-1959 में बस्ती (अब सिद्धार्थनगर) में जन्मे डॉ. अरुणवीर सिंह 2016 से यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण सीईओ पद पर कार्यरत हैं।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *