Greater Noida Authority ने नालियों की सफाई और मरम्मत के कार्य किए शुरू, सीईओ ने लोगों की समस्याओं का लिया संज्ञान, हुई ये कार्रवाई

top-news
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सिरसा गांव में नालियों की सफाई और मरम्मत के कार्य शुरू कर दिए हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सिरसा गांव में नालियों की सफाई और मरम्मत के कार्य शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को जेसीबी मशीन से नालियों में जमा कूड़े और गंदगी की सफाई कराई गई। 

सीईओ ने लिया शिकायतों का संज्ञान

दरअसल, गांव में नालियों में कूड़ा व गंदगी की वजह से पानी की निकासी न होने और रास्तों पर गंदा पानी आने की शिकायत मिली थी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने इस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने परियोजना विभाग के महाप्रबंधक एके सिंह और वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह को मौके पर भेजकर नालियों की तत्काल सफाई व मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया। 

वर्क सर्किल 8 की टीम ने कराया मरम्मत और सफाई का काम 

प्राधिकरण के वर्क सर्किल 8 की टीम ने जेसीबी लगाकर नालियों की सफाई व मरम्मत के कार्य कराए। वहीं सिरसा गांव में मुख्य मार्ग किनारे दुकानदारों ने कई जगहों पर रैंप बनाकर नालियों को ढक दिया है, जिससे सफाई कराने में दिक्कत हो रही है। प्राधिकरण ने कई जगह रैंप को तोड़कर नालियों की सफाई कराई है। साथ ही दुकानदारों को रैंप तोड़ने को कहा है ताकि नालियों की सफाई हो सके और पानी आसानी से निकल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *