एनसीआर में लूटपाट करने वालों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी, मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

top-news
एनसीआर में लूटपाट करने वालों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी, मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
  • 15 Jan, 2025

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा पुलिस की दो शातिर बदमाशों से मुठभेड़ हुई. पुलिस मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी. दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया है. फिलहाल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी हिरदेश कटारिया ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि आज बादलपुर थाना पुलिस के द्वारा चेकिंग की जा रही थी. तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध बदमाश जा रहे हैं. पुलिस टीम द्वारा जब उन्हें रोकने का इशारा किया गया. तो वह नहीं रुके और तेजी से मोटरसाइकिल दौड़ाने लगे.

एडिशनल डीसीपी ने कहा कि पुलिस टीम द्वारा जब उनका पीछा किया गया तो बदमाशों ने फायरिंग की. आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गई. जिसमें दोनों के पैरों में गोली लगी. पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम बिलाल और तबरेज बताया हैं.

उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वीकार किया कि दस जनवरी को एक फैक्ट्री के सामने खड़ी कार से बैग की चोरी की थी. पकड़े गए बदमाश ग्रेटर नोएडा, एनसीआर क्षेत्र में लूट और चोरी की घटनाओं अंजाम देते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *