https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान लौटना होगा? पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार का आदेश

top-news
केंद्र सरकार ने पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने का दिया आदेश
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Greater Noida: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान को लेकर कई बडी घोषणाएं की हैं। भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों में कटौती करते हुए सिंधु जल संधि को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। इसके अलावा भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करते हुए 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रह रही पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को भी अब देश छोड़ना होगा और पाकिस्तान लौटना पड़ेगा?  सोशल मीडिया पर चल रहे इन दावों के बाद सीमा हैदर के वकील और मुंहबोले भाई एपी सिंह ने मीडिया को जानकारी साझा की है। जिसमें उन्होंने बताया है कि सीमा को पाकिस्तान जाना पड़ेगा या नहीं। 
सीमा और उसकी बेटी अस्पताल मेंः वकील एपी सिंह ने कहा कि पहलगाम में बहुत दुखदाई आतंकवादी घटना पहलगाम में हुई। सीमा अपनी बेटी और खुद बीमार होने की वजह से अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद बहुत दुखी और बहुत परेशान हुई। एपी सिंह ने कहा कि क्योंकि सीमा पाकिस्तान से सनातन धर्म  ग्रहण करके नेपाल पहुंची थी। नेपाल में सचिन मीणा के साथ विवाह करके भारत आई। इसके बाद भारत में भी शादी की। शादी के बाद पिछले माह सीमा ने भारत में एक बेटी को जन्म दिया है।

सरकार जैसा कहेगी, वैसा करेंगेः एपी सिंह ने कहा कि सीमा के सारे डॉक्यूमेंट्स गृह मंत्रालय भारत सरकार और एटीएस के पास हैं। राष्ट्रपति के यहां याचिका लंबित है. उत्तर प्रदेश की अदालत के द्वारा जो आदेश सीमा को जमानत के समय दिए गए, उनका पूरी तरह से पालन कर रही है। आदेश के अनुसार अपनी ससुराल में रह रही है। इसके सात ही कानून में विश्वास रख रही है। सीमा हैदर भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और माननीय अदालत के आदेश का पूरी तरह से पालन कर रही है। इस विश्वास के साथ की पूरे आदेशों का भविष्य में भी पालन करती रहेगी। वह स्वयं इस घटना से दुखी है। अपने बच्चों के साथ है।

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *