Bulandshahr में वापस भेजी गई 5 पाक महिलाएं, पहलगाम हमले के बाद सरकार के निर्णय के तहत हुई ये कार्रवाई

top-news
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा मचाई गई तबाही के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है.

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा मचाई गई तबाही के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. भारत सरकार ने अब पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन लेने शुरू कर दिए हैं. इन एक्शन के तहत कई अहम निर्णय लिए गए हैं. इन्हीं में से एक निर्णय है पाक नागरिकों को भारत से वापस भेजने का निर्णय. 

इसी कड़ी में विजिटर वीजा पर आई 5 पाकिस्तानी महिलाओं में से 4 को बुलंदशहर से वापस पाकिस्तान भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि पांचों पाक महिलाएं अपने रिश्तेदारों के यहां आई थीं. LIU की टीम की रिपोर्ट के आधार पर ये कार्रवाई की गई है. बुलंदशहर से बाघा-अटारी बॉर्डर के लिए रुदाबा, नौशाबा, खालिदा और सबाहत रवाना हो गईं.

भारत सरकार द्वारा पाकिस्तानियों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का समय दिया गया था. इतना ही नहीं सरकार द्वारा वापस न लौटने पर संबंधितों को वीजा कैंसिल करने के आदेश दिए गए थे. बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद ये अहम फैसला लिया गया था.

हालिया आतंकी हमले के बाद सरकार अब वीजा नियमों को लेकर और अधिक सतर्क हो गई है. सभी राज्यों को निर्देश जारी किया गया है कि वीजा शर्तों का उल्लंघन करने वाले विदेशी नागरिकों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए. विशेष रूप से पाकिस्तानी नागरिकों पर पैनी नजर रखी जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *