ग्रेटर नोएडा में लापरवाही की हद; ऑपरेशन कर महिला के पेट में छोड़ा कपड़ा, निजी अस्पताल का कारनामा

top-news
1.5 साल बाद ऑपरेशन कर निकाला गया, जांच के आदेश

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बैकसोन हॉस्पिटल में महिला के ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसके चलते उसकी जान खतरे में पड़ गई। करीब डेढ़ साल पहले हुए ऑपरेशन के दौरान एक कपड़ा उसके पेट में ही छूट गया था। इसके बाद महिला दर्द से तड़पती रही। इसके बाद दूसरे अस्पताल में सर्जरी करके कपड़े को बाहर निकाला गया। महिला के परिजनों ने गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ से शिकायत की है। जिसके बाद सीएमओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

आधा मीटर कपड़ा पेट में छोड़ दिया था
सीएमओ को की गई शिकायत के अनुसार, 14 नवंबर 2023 तो अंशुल वर्मा नाम की महिला का बैकसोन हॉस्पिटल में डिलीवरी के लिए ऑपरेशन डॉ. अंगना अग्रवाल ने किया था। ऑपरेशन के बाद महिला को लगातार पेट में दर्द की शिकायत रही। कई बार डॉक्टरों से जांच कराने के बावजूद दर्द का असली कारण सामने नहीं आ पाया। इसके बाद जब महिला ने कैलाश हॉस्पिटल में जांच कराई गई तो पेट में गांठ की जानकारी मिली। इसके बाद 22 अप्रैल को दोबारा महिला का ऑपरेशन किया गया। इस ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने महिला के पेट से लगभग आधा मीटर लंबा सोकिंग क्लॉथ बरामद किया, जिसे पिछली सर्जरी के दौरान पेट में ही छोड़ दिया गया था।

सीएमओ ने गठित की जांच कमेटी
पीड़ित परिवार का कहना है कि ऑपरेशन के बाद किसी तरह की दूसरी सर्जरी या हस्तक्षेप नहीं हुआ था। जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह कपड़ा पहली सर्जरी के दौरान ही पेट में रह गया था।  पीड़ित परिवार ने सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार से शिकायत दर्ज कराई है। सीएमओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कमेटी का गठन किया है। दोषी पाए जाने पर संबंधित चिकित्सक और अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *