मुजफ्फरनगर में दबंगई, दलित युवक को दौड़ा-दौड़ाकर बेल्ट और लात-घूसों से पीटा, पुलिस ने दबंगों को पकड़ा तो गिड़गिड़ाने लगे

top-news
पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दलित युवक की पिटाई का मामला सामने आया है।  नई मंडी थाना क्षेत्र के मखियाली गांव में 7 अप्रैल को दबंगों ने दलित युवक अभिषेक को दौड़ा-दौड़ाकर बेल्टों से पीटा। इतना ही नहीं आरोपियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि दबंग युवक को दौड़ा-दौड़ाकर बेल्ट और लात-घूंसों से मार रहे हैं। वहीं, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।


पुलिस ने चारों आरोपियों को किया गिरफ्तार
नई मंडी पुलिस ने चारों आरोपियों को शुक्रवा रको गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी पुलिस के सामने हाथ जोड़ते और पैरों के बल बैठते नजर आए। पुलिस ने कार्रवाई का वीडियो भी जारी किया है।जिसमें आरोपी माफी मांगते हुए कानून का पालन करने की बात करते दिख रहे हैं। नई मंडी के सीओ रुपाली राय ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते नजर आए दबंग
मुज़फ्फरनगर पुलिस ने एक बार फिर यह संदेश दे दिया है कि गुंडागर्दी करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। वीडियो बनाकर धमकाने की कोशिश की जाए या सोशल मीडिया पर दिखावा किया जाए। कानून सभी के लिए एक समान है। नई मंडी पुलिस ने आरोपियों की वीडियो जारी किया है जिसमे दबंग युवक हाथ जोड़ते और कानून की दुहाई देते दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *