गाजियाबाद के कमर्शियल टावर में लगी भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी, 70 लोगों का किया गया रेस्क्यू

top-news
आरडीसी की आदित्य बिल्डिंग में सातवीं मंजिल पर आग लगी थी।

Ghaziabad: गाजियाबाद में सोमवार की दोपहर कमर्शियल बिल्डिंग की टावर में भीषण आग लग गई। जिससे इलाके में अफरा तफरी का माहौल मच गया। वहीं, सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। थाना कविनगर क्षेत्र के आरडीसी इलाके के आदित्य टावर में आग लगने से अंदर कई लोगों के मौजूद होने की सूचना है। लोगों को बचाने के लिए पुलिस और दमकल टीम द्वारा बचाव अभियान जारी है।  मौके पर संबंधित विभाग के आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं। लोगों के हताहत होने की संभावनाएं भी हैं। घटना स्थल के पास कई ऐंबुलेंस पहुंची  हैं।

सांतवीं मंजिल पर लगी आग
दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आरडीसी की आदित्य बिल्डिंग में सातवीं मंजिल पर आग लगी थी। अभी तक पता चला है कि सात मंजिला वाली आदित्य बिल्डिंग में टॉप फ्लोर पर एक स्टोर बना हुआ है, वहां तार शॉफ्ट में होकर आ रहे थे। इन्हीं तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।जानकारी के अनुसार, टॉप फ्लोर पर एसी फटने की चर्चा भी सामने आ रही है। इसलिए आग लगने की वजह की पुष्टि अभी बाकी है। 

खिड़कियां तोड़कर लोगों को बचाया गया
आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार मंजिल की शॉफ्ट और सीढ़ियों में भर गया। इसकी वजह से लोगों के बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने हाइड्रोलिक सीढ़ी की मदद से खिड़कियां तोड़कर लोगों को रेस्क्यू किया और रस्सी के सहारे उन्हें नीचे उतारा। घटना स्थल पर सीएमओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद हैं। डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि अब तक बिल्डिंग से 60-70 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। कुछ लोगों की धुएं से तबियत बिगड़ी है, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। आग लगने के दौरान टावर के अंदर करीब 100 लोग फंसे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *