नोएडा में जीजा को जहर देकर हत्या करने वाला साला गिरफ्तार, डकैती गैंग के सदस्य को भी पुलिस ने दबोचा

top-news
थाना बीटा 2 पुलिस द्वारा डकैती गैंग का सदस्य/गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल व एक अवैध चाकू बरामद।

Greater Noida: थाना जारचा पुलिस ने हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, थाना बीटा 2 पुलिस द्वारा डकैती गैंग का सदस्य और गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

हत्यारे को उसी के गांव से पुलिस ने पकड़ा
नोएडा पुलिस कमिश्नर रेट मीडिया सेल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जरचा पुलिस ने बुधवार को इनाम (40) को उसके गांव मुठियानी से गिरफ्तार किया है। ईनाम ने अपने बहनोई को कुछ समय पूर्व जहर देकर हत्या कर दी थी।जिसके संबंध मे केस दर्ज हुआ था। केस दर्ज होने बाद इमाम फरार चल रहा था।  जिसके खिलाफ थाना बीटा 2 पुलिस द्वारा डकैती गैंग का सदस्य एवं गैंगस्टर एक्ट में वांछित  गौरव पुत्र ऋषिपाल को जनता फ्लैट सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है। जिसके  कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल सीटी-100  व एक अवैध चाकू बरामद हुआ है।

गिरफ्तार आरोपी डी गैंग का सक्रिय सदस्य
 डकैती रजिस्टर्ड गैंग डी-181 का सक्रिय सदस्य है। इस गैंग का गैंग लीडर निखिल है, जो वर्तमान में जेल में बंद है। इस गैंग द्वारा वर्ष 2022 में एसटीएफ कर्मचारी से उसकी मारूति ईको कार  में रखी पिस्टल, वाईफाई डिवाइस को लूटा था। गौरव अपने सहअभियुक्तों के साथ मिलकर अनुचित भौतिक व आर्थिक उद्देश्यो की पूर्ति के लिए जनता के व्यक्तियों को डरा धमकाकर अवैध असलाह के बल पर डकैती/लूट की घटनाऐं कारित करता है।ग्राम फलैदा थाना रबुपुरा निवासी गौरव थाना बीटा-2 के मु0अ0सं0-574/2024 धारा 2(ख)(1)/3 गैंगस्टर अधि0 में दिनांक 13.12.2024 से वांछित चल रहा था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *