Breaking; नोएडा की बिल्डिंग और कूड़े में फिर लगी भीषण आग, लपटों और धुएं ने लोगों की बधाई परेशानी

top-news
Fire incident

Noida: गर्मियों के सीजन में आग लगने की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। खास कर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रतिदिन आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब सेक्टर 62 की एक बिल्डिंग में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि एक एसी में  शुरू आग लगी थी।

 जानकारी के अनुसार सेक्टर थाना 58 क्षेत्र में सेक्टर 62 की बिल्डिंग में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। आसमान में धुआँ देख कर लो घबरा गए। इसके बाद  फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां आग मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल अभी तक आग लगने का सही कर्म का नहीं पता चल पाया है।

घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के अलावा पुलिस भी मौजूद है। चीफ फायर अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सूचना मिलते ही गाड़ियों को घटनास्थल पर दे दिया गया था समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है, कोई जनानी नहीं हुई है मौके पर टीम मौजूद है।


कूड़े के ढेर मे लगी आग से राहगीरों को परेशानी

वहीं, सेक्टर 54 में अचानक कूड़े, कचरे में भीषण आग लग गई। आग लगने से आसपास के लोगों को दिक्कत हो रही है। धुएं से सड़क पर चल रहे यात्रियों को परेशानी हो रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हैं।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *