ग्रेनो में सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की कोशिश, युवक ने विशेष समुदाय पर की टिप्पणी और धार्मिक ग्रंथ जलाया, वीडियो वायरल

top-news
वीडियो वायरल होने के बाद युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का मामला सामने आया है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बादलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दुजाना गांव में एक युवक द्वारा धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और धार्मिक ग्रंथ को जलाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दुजाना गांव निवासी देव गुर्जर के रूप में हुई है। 

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन
देव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह विशे धर्म विशेष के पवित्र ग्रंथ का नाम कागज पर लिखकर उसे जलाता हुआ नजर आता है। यही नहीं, वीडियो में वह धर्म विशेष और उसके अनुयायियों के खिलाफ अशोभनीय और भड़काऊ भाषा का भी प्रयोग कर रहा है। वीडियो वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। थाना बादलपुर पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया। पुलिस ने देव गुर्जर को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने, शांति भंग करने और सोशल मीडिया के माध्यम से नफरत फैलाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को चेतावनी
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति को धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सोशल मीडिया पर इस प्रकार की भड़काऊ गतिविधियां करने वालों के खिलाफ सख्तकार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने से बचें। यदि ऐसी कोई जानकारी सामने आए तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *