ग्रेनो वेस्ट की आस्था ग्रीन सोसायटी में 150 लोग हुए बीमार, दूषित पानी सप्लाई और सीवर गंदगी से बढ़ी समस्या

top-news
Aastha Green Society, 150 people sick Greater Noida West, contaminated water

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटियों में दूषित पानी पीने से लोगों के बीमार होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। आए दिन किसी न किसी सोसाइटी के लोग बीमार पड़ते हैं। अपनी जीवन भर की जमा पूजी लगाकर सोसाइटियों में फ्लैट खरीदने वालों की सुध न ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ले रहा है और न ही जिला प्रशासन।

पेट दर्द, उल्टी की शिकायत से लोग परेशान
अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 4 स्थित आस्था ग्रीन सोसायटी में 150 से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं। सभी को डायरिया, डिहाइड्रेशन और पेट दर्द जैसी समस्या से परेशान हैं। निवासियों का आरोप कि सोसाइटी में सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से समस्या हुई है। एसटीपी और सीवर लाइन के कारण दूषित पानी सप्लाई हो रहा है, जिसे पीने से लोग बीमार हो रहे। इतने लोगों के बीमार होने के बाद अब पानी का सैंपल लिया जा रहा है। बेसमेंट में गंदा पानी भरा रहता है। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि पहले कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन एक्शन  नहीं हुआ। 

सोसाइटी में 250 परिवारों को स्वास्थ्य की चिंता
एक सोसाइटी निवासी ने बताया कि सोसाइटी में 250 परिवार रह रहे हैं। 150 से अधिक लोग तीन चार दिन से उल्टी, दस्त से परेशान हैं। घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मदद की गुहार लगाई है।  गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसाइटी के टावर एम में 8 अप्रैल को सोसाइटी के 600 से अधिक बुज़ुर्ग, बच्चे और महिलाएं उल्टी-दस्त और पेट दर्द की चपेट में आ गए थे। कुछ को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, तो कई परिवारों में हाहाकार मच गया। ये सभी लोग भी दूषित पानी पीने की वजह से बीमार पड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *