https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

BJP पिछड़ा वर्ग का जिला मंत्री निकला सरिया चोर गिरोह का सरदार, खुलासा होने के बाद फरार, जानिए कौन है ये?

top-news
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

यूपी के बुलंदशहर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां भाजपा पिछड़ा वर्ग का जिला मंत्री ही सरिया चोर गिरोह का बॉस  निकला। पुलिस नेताजी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।  भाजपा जिला मंत्री सचिन प्रधान अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस चार आरोपियों को भेज चुकी
दरअसल,  सिकंदराबाद पुलिस ने शुक्रवार को जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र में सरिया चोरी करने की वारदात का खुलासा करते हुए चार शातिरो को किया था। पुलिस ने घटना स्थल से 30 लाख  का सरिया, ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक को बरामद किया था। ट्रक ड्राइवर शाहनवाज, बिलाल, पंकज, नितिन और सचिन प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने 4 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। पकड़े गए लोगों ने पुलिस की पूछताछ में भाजपा नेता सचिन प्रधान का नाम सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, सचिन प्रधान ही सरिया चोर गिरोह का सरदार है। सचिन ही चोरी का प्लान बनाता था।

फैक्ट्री से निकलते ही करते थे सरिया की चोरी
बुलंदशहर पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री से निकले ट्रकों के चालकों से साठगांठ कर सरिया चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता था। जितने वजन का सरिया चुराया जाता था, उतनी ही वजन की ईंट-पत्थर ट्रक में लोड किया जाता था और फिर सरिया की अनलोडिंग करा दी जाती थी। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सरिया गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी एक्शन का आदेश दिया गया है।  बदमाशों की प्रॉपर्टीज को कुर्क किया जाएगा।

पेशे से डॉक्टर भी है सचिन 
वहीं, भाजपा का एक गुट सचिन का समर्थक है, जबकि दूसरा गुट उसका विरोधी है। बता दें कि सचिन की मां फिलहाल सांवली गांव की प्रधान है। सचिन राजनीतिक रूप से एक्टिव है और वह पेशे से बीएएमएस डॉक्टर भी है। पुलिस के मुताबिक, रवि काना गैंग का मुख्य काम सरिया चोरी और सरिया की लूट है। सिकंदराबाद में सरिया चोर गिरोह और रवि काना गैंग के बीच की कड़ियों को तलाश की जा रही है। 

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *