वन नेशन-वन इलेक्शन के समर्थन में दौड़ा नोएडा, कृषि मंत्री शिवराज सहित कई भाजपा नेता भी दौड़े

top-news
वन नेशन, वन इलेक्शन

Noida: नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर 5 पर वन नेशन, वन इलेक्शन के समर्थन में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्री कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता को रवाना किया। दौड़ प्रतियोगिता में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों महिला-पुरुष एक साथ दौड़े। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल भी इस दौड़ में शामिल हुए। 

नोएडा की सड़कों पर इतिहास रचा 
इस मौके पर शिवराज सिंह ने मीडिया से  बातचीत में कहा कि नोएडा की सड़कों पर नया इतिहास रचा गया है। जनसैलाब में बच्चे, माताएं-बहनें, भाई-बेटे और बुजुर्ग शामिल हुए।  बार-बार होने वाले चुनाव देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा बन गए हैं। चुनावों में पैसा खर्च होता है, आचार संहिता से विकास कार्य ठप रहते हैं। नेता और नौकरशाही चुनावी तैयारियों में व्यस्त रहते हैं, जिससे जनकल्याण योजनाएं रुक जाती हैं। बार-बार चुनाव से जनता का उत्साह कम हो रहा है। अब जरूरत है कि संविधान में संशोधन कर 5 साल में एक बार लोकसभा और विधानसभा चुनाव हों, ताकि देश की प्रगति बाधित न हो। नोएडा इसके लिए सड़कों पर दौड़ रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन से देश में बहुत तेजी से विकास होगा।  कार्यक्रम में भारी भीड़ देखने को मिली है और आगे भी इसका समर्थन बढ़ेगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी लगाई दौड़
दौड़ में राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, नोएडा विधायक पंकज सिंह, गौतमबुद्ध नगर से सांसद डॉ. महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर और नोएडा भाजपा अध्यक्ष महेश चौहान भी शामिल हुए। दौड़ का उद्देश्य देशभर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों को साथ कराने की आवश्यकता के प्रति जागरूकता फैलाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *