Bulandshahr: गुलावठी थाने के मालखाने में लगी भाषण आग, पटाखे की चिंगारी से आग लगने की वजह से भीषण हादसा हुआ
बुलंदशहर की गुलावठी कोतवाली के मालखाने में बुधवार रात करीब 8 बजे अचानक आग लग गई. वहीं आग लगते ही पुलिसकर्मी कोतवाली से बाहर निकल गए.
- Rishabh Chhabra
- 07 May, 2025
बुलंदशहर की गुलावठी कोतवाली के मालखाने में बुधवार रात करीब 8 बजे अचानक आग लग गई. वहीं आग लगते ही पुलिसकर्मी कोतवाली से बाहर निकल गए. इसके साथ ही घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोग भी मौके पर जमा हो गए।
बताया जा रहा है कि मालखाने में रखी आतिशबाजी के कारण तेज धमाके हुआ औऱ आग ने पास रखे सिलेंडर को भी चपेट में ले लिया. इस आग में मालखाने में रखी लंबित मुकदमों की सामग्री और बरामद माल जलकर राख हो गया. मालखाने के पास रसोई के कारण आग और तेज हो गई. वहीं बता दें कि इस इमारत के बगल में पुलिसकर्मियों के आवास भी मौजूद हैं.
मिली जानकारी के अनुसार मालखाने में लगी भीषण आग की सूचना मिलने के बाद भी आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड एक घंटे तक नहीं पहुंची. गुलावठी नगर पालिका ने अपना पानी टैंकर भेजा, लेकिन वह आग पर काबू पाने में सफल नहीं हुआ. आग से कोतवाली की इमारत को भी भारी नुकसान पहुंचा है.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *






