नोएडा में युवक ने कैंची से काटा अपना प्राइवेट पार्ट, लिव इन पार्टनर के सामने अपने आप को दी खौफनाक सजा

top-news
घायल युवक का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में

Noida: नोएडा में एक हैरान कर देने वाला मामले सामने आया है। नशे में धुत युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। सेक्टर-58 क्षेत्र स्थित गांव बिशनपुरा में देर रात फैक्ट्री में काम करने वाले युवक ने नशे की हालत में अपना प्राइवेट पार्ट कैंची से काट लिया। जिस समय युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट काटा, उस समय उसके साथ लिव-इन में रहने महिला भी मौजूद थी। गंभीर रूप से घायल युवक का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालांकि इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। 

बिहार का रहने वाला है युवक
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बिहार के खगड़िया का रहने वाला 23 वर्षीय युवक गांव बिशनपुरा में किराए पर रहता है। इसके साथ ही नोएडा की एक फैक्ट्री में काम करता है। युवक नशे करने का आदी है और एक महिला के साथ लिव-इन में रहता है। बुधवार देर रात सूचना मिली कि युवक ने नशे की हालत में कैंची से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को नजदीक के प्राइवेट में अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया। उधर, सूचना मिलने पर नोएडा पहुंचे परिजनों ने भी किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है। बताया जा रहा है कि महिला और युवक के बीच झगड़े होते रहते हैं। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि झगड़े के महिला द्वारा युवक के प्राइवेट पार्ट काटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *