https://nownoida.com/uploads/images/ads/head2.jpg

भारत-पाक में संघर्ष विराम: तीनों सेनाओं की गतिविधियों को रोकने पर सहमति, कर्नल सोफिया ने गिनाए पाकिस्तान के झूठ

top-news
कर्नल सोफिया ने गिनाए पाकिस्तान के झूठ
https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

भारत-पाक युद्धविराम समझौते के बाद भारतीय रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमोडोर रघु आर नायर, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने जानकारी दी।  कमोडोर रघु आर नायर ने कहा, "समुद्र, हवा और जमीन पर सभी सैन्य गतिविधियों को रोकने के लिए सहमति बन गई है। भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेनाओं को इस सहमति का पालन करने का निर्देश दिया गया है।  

पाकिस्तान ने लगाए गलत आरोप, गढ़ी झूठ कहानी 
कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, "पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने अपने JF 17 से हमारे S400 और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया, जो पूरी तरह से गलत है। दूसरे, उसने एक गलत सूचना अभियान भी चलाया कि सिरसा, जम्मू, पठानकोट, भटिंडा, नलिया और भुज में हमारे हवाई अड्डों को नुकसान पहुंचाया गया, उसकी यह दावा भी पूरी तरह से गलत है। तीसरे, पाकिस्तान के गलत सूचना अभियान के अनुसार, चंडीगढ़ और व्यास में हमारे गोला-बारूद डिपो को नुकसान पहुंचाया गया, यह भी पूरी तरह से गलत है। पाकिस्तान ने झूठे आरोप लगाए कि भारतीय सेना ने मस्जिदों को नुकसान पहुंचाया। मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और हमारी सेना भारत के संवैधानिक मूल्य का एक बहुत ही सुंदर प्रतिबिंब है। भारतीय सशस्त्र बल पूरी तरह से तैयार, सतर्क और भारत की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

धार्मिक स्थल को निशाना नहीं बनाया गया
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि हमारे अभियान विशेष रूप से भारत विरोधी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे आतंकवादी ठिकानों पर लक्षित रहे। भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किसी भी धार्मिक स्थल को निशाना नहीं बनाया गया। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट करते हुए लिखा: "भारत और पाकिस्तान के बीच आज गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी है। भारत ने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है। भारत ऐसा करना जारी रखेगा।"

दोनों देशों के बीच सीजफायर ऐलान
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "भारत सरकार के प्रवक्ता की तरफ से भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान हुआ, मैं इसका स्वागत करता हूं। अगर 2-3 दिन पहले ये हुआ होता तो हमने जो कीमती जानें गवाई वो नहीं होता। अब जम्मू-कश्मीर सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि जहां-जहां नुकसान हुआ है उसका मुआयना करें और लोगों को राहत पहुंचाना शुरू करें। जिनकी जान गई है हम उनके परिवार के गम में शरीक होकर उन्हें राहत पहुंचाने की कोशिश करेंगे।"

संघर्षविराम हुआ अच्छी बात है
वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने भारत पाकिस्तान संघर्षविराम समझौते पर कहा, "हम इसका स्वागत करते हैं। संघर्ष विराम होना चाहिए था क्योंकि जो आम आदमी मासूम लोग हैं वही मारे जाते हैं लेकिन पाकिस्तान को समझना चाहिए कि इसकी वजह क्या थी, हमारे 26 नागरिकों को बेरहमी से मारा गया ... संघर्षविराम हुआ अच्छी बात है लेकिन आगे से ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए।"

जम्मू-कश्मीर के पूर्व DGP शेष पॉल वैद ने भारत पाकिस्तान संघर्षविराम समझौते पर कहा, "मुझे लगता है कि भारत ने शर्त रखी है कि पाकिस्तान आतंकवाद बंद करेगा, इसलिए भारत ने कहा कि आतंकवाद की कोई भी कार्रवाई युद्ध की कार्रवाई होगी... संघर्ष विराम का स्वागत है। भारत कभी किसी देश के खिलाफ आक्रामक तरीके से काम नहीं करता, हमारी नीति बहुत स्पष्ट है। हम विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं, हमारी दौड़ तीसरी, दूसरी, पहली अर्थव्यवस्था बनने की है। हम युद्ध, आतंकवाद में विश्वास नहीं करते."

https://nownoida.com/uploads/images/ads/head1.png

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *