यूपी के 14 जिलों के DM बदले, 31 IAS अफसरों का ट्रांसफर, सूर्यपाल गंगवार बने CM के सचिव

top-news
यूपी के 14 जिलों के DM बदले, 31 IAS अफसरों का ट्रांसफर, सूर्यपाल गंगवार बने CM के सचिव

योगी सरकार ने एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चलाया है। यूपी में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 14 जिलों के डीएम को इधर से उधर किया गया है। इस ट्रांसफर लिस्ट में कुल 31 आईएएस अधिकारी शामिल हैं। लखनऊ के डीएम को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए सूर्यपाल गंगवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सचिव बनाया गया है। वहीं, अलीगढ़ के डीएम विशाख जी को लखनऊ का जिलाधिकारी की भूमिका दी गई है। यह तबादले आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति के बाद किए गए हैं। 

मेरठ की मंडल आयुक्त सेल्वा कुमारी को सचिव नियोजन महानिदेशक अर्थ एवं संख्या बनाया गया है। सचिव नियोजन एवं महानिदेशक अर्थ एवं संख्या नरेंद्र प्रसाद पांडे को सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद, सुहास LY सचिव खेलकूद व विवाह कल्याण विभाग को महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के प्रभार से मुक्त किया गया है। आगरा मंडल आयुक्त रितु माहेश्वरी को सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है।
मंडल आयुक्त सहारनपुर ऋषिकेश भास्कर यशोध को मंडल आयुक्त मेरठ, मथुरा के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह को मंडल आयुक्त आगरा, डीएम बुलंदशहर चंद्र प्रकाश सिंह को जिलाधिकारी मथुरा बनाया गया है. यमुना एक्सप्रेस-वे की CEO श्रुति को बुलंदशहर का डीएम, अलीगढ़ की मंडल आयुक्त चैत्रा वी को महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना संगीता सिंह को मंडल आयुक्त अलीगढ़, विशेष सचिव से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अर्चना शर्मा को मुख्य कार्यपालक अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना, प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी संजीव रंजन को डीएम अलीगढ़, विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण शिव सहाय स्वास्थ्य को प्रतापगढ़ का डीएम बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *